बड़ा हादसा : जयपुर के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन मजदूरों की मौत, 5 गंभीर घायल
बड़ा हादसा : जयपुर के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन मजदूरों की मौत, 5 गंभीर घायल राजस्थान के जयपुर में बड़ा हादसा. फटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप. आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी... Published : J…

सौजन्य से:- ETV Bharat
बड़ा हादसा : जयपुर के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन मजदूरों की मौत, 5 गंभीर घायल
राजस्थान के जयपुर में बड़ा हादसा. फटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप. आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी...
Published : June 9, 2026 at 2:01 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में मंगलवार को एक फटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. आग की घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.
करीब 80 से 90% गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को सवाई मानसिंह अस्पताल की इमरजेंसी में बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है. जयपुर कलेक्टर संदेश नायक समेत एडीएम और सिविल डिफेंस के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे. सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर अमित शर्मा के मुताबिक मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई.
खोह नागोरियान थाना इलाके में आयशा नगर तलाई क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. आग काफी भीषण थी. आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची.
पढ़ें : भिवाड़ी में आयरन शीट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दीवार फांदकर कर्मचारियों ने बचाई जान
फैक्ट्री के अंदर मजदूर के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सिविल डिफेंस कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. हादसे में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बर्न वार्ड में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है. पटाखा फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग लगने के स्पष्ट कारणों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
एडीएम युगांतर शर्मा ने बताया कि खोह नागोरिया क्षेत्र में लगभग 11:30 आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. फायर ब्रिगेड के साथ एंबुलेंस और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंची. करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. आग में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर घायल हो गए. फैक्ट्री वैध थी या अवैध, इस संबंध में भी जांच की जा रही है. वहीं, किस कारण से आग लगी है, इसकी भी जांच की जा रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


