प्रसूताओं की किडनी फेल: कोटा में भी हुई थी 5 की मौत, अब तक भर्ती हैं 6 प्रसूताएं
प्रसूताओं की किडनी फेल: कोटा में भी हुई थी 5 की मौत, अब तक भर्ती हैं 6 प्रसूताएं कोटा में प्रसूताओं के किडनी इनफेक्शन मामले में 5 महिलाओं की मौत हुई थी. Published : June 9, 2026 at 7:50 PM IST कोटा: बीकानेर के पीबीएम अस्…

सौजन्य से:- ETV Bharat
प्रसूताओं की किडनी फेल: कोटा में भी हुई थी 5 की मौत, अब तक भर्ती हैं 6 प्रसूताएं
कोटा में प्रसूताओं के किडनी इनफेक्शन मामले में 5 महिलाओं की मौत हुई थी.
Published : June 9, 2026 at 7:50 PM IST
कोटा: बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की किडनी फेल होने के मामले ने कोटा में हुए ऐसे ही मामले को फिर से 'कुरेद' दिया है. कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल और जेके लोन में भर्ती हुई प्रसूताओं के किडनी में इन्फेक्शन का मामला सामने आया था. इस मामले में चार प्रसूता और एक गर्भवती की मौत हो गई. जबकि 6 महिलाएं अभी भी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती हैं. इस पूरे प्रकरण पर कोटा दौरे पर आए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने 12 महिलाओं को इनफेक्टेड माना था. इनमें 11 प्रसूता और एक गर्भवती शामिल थी. एक महिला चंद्रकला को डिस्चार्ज कर दिया गया है.
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ नीलेश जैन के अनुसार इस घटनाक्रम में 5 महिलाओं की मौत हुई थी. जिनमें पायल, ज्योति, पिंकी महावर और प्रिया नाम की महिलाएं शामिल हैं. इन चारों ने सिजेरियन डिलीवरी के जरिए बच्चों को जन्म दिया था. जबकि मृतकों में एक गर्भवती शिरीन भी है. पूरे घटनाक्रम में अभी जांच रिपोर्ट शेष है. इस संबंध में गठित राज्य सरकार की कमेटी ने रिपोर्ट नहीं दी थी. दूसरी तरफ, इन प्रसूताओं के इलाज के लिए भी जयपुर से टीम भेजी गई थी. जयपुर के चिकित्सकों के निगरानी में ही इलाज किया गया था. पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल व जिला अध्यक्ष राखी गौतम सहित कई नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन भी हुआ था. यहां तक कि मृतक के परिजन भी धरना प्रदर्शन पर बैठ गए थे.
'एक गर्भवती के नहीं हो रहा है यूरिन पास': डॉ निलेश जैन का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में छह महिलाएं अभी भी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं. जिनमें रागिनी और धन्नी को आईसीयू में एडमिट किया हुआ है. जबकि शेष चार महिलाएं सुशीला, पिंकी, आरती और किरण वार्ड में भर्ती हैं. इनमें केवल आरती के यूरिन पास नहीं हो रहा है. जबकि शेष सभी प्रसूताओें के यूरिन आ रहा है. उन्हें डायलिसिस की जरूरत कम हो गई है. इनका तीन से चार दिन में एक बार डायलिसिस करवाना पड़ रहा है.
पढ़ें: Bikaner PBM Hospital: प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने पर एक्शन में प्रशासन, जांच के लिए कमेटियों का गठन
7 की रिपोर्ट आना शेष, 25 सेफ एक अमानक मिली: नए अस्पताल और जेके लोन से ड्रग कंट्रोल की टीम ने 33 नमूने लिए थे. जिनमें से 30 दवा व 3 मेडिकल डिवाइस हैं. इनमें 25 ठीक पाई गई हैं. जबकि एक ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन इनफेक्टेड मिला था. जिसमें ऑक्सीटोसिन की मात्रा शून्य मिली थी. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए इंजेक्शन को सीज किया गया था. सप्लायर और निर्माता के खिलाफ एक्शन भी लिया जा रहा है. जबकि शेष 7 की जांच अभी रिपोर्ट अभी नहीं आई बाकी है.
पढ़ें: कोटा में प्रसूताओं की किडनी फेल मामले में सरकार का 6 पर एक्शन, एक डॉक्टर बर्खास्त, एक निलंबित
घटनाक्रम की टाइमलाइन:
- 4 मई को हुए थे सिजेरियन प्रसव, जिसके तत्काल बाद हुई थी प्रसूताओ की तबियत खराब
- 5 मई को हो गई थी पायल की मौत
- 7 मई को ही थी दूसरी प्रसूता ज्योति की मौत
- 9 मई किडनी फेल के मामले में सरकार ने की कार्रवाई: एक डॉक्टर बर्खास्त, एक निलंबित, दो नर्सिंग कर्मी भी सस्पेंड, दो चिकित्सकों को दिए नोटिस
- 9 मई जेके लोन में भर्ती प्रसूता भी आ गई थी चपेट में
- 11 मई के बाद तीसरी प्रसूता पिंकी महावर की भी हुई मौत
- 11 मई को ही प्रिंसिपल हेल्थ सेक्रेट्री गायत्री राठौड़ भी आई थी कोटा दौरे पर
- 12 मई को डॉ बीएल पाटीदार और खुशबू मीणा को किया निलंबित, नर्सिंग कर्मी पिंकी खींची और मीनाक्षी मीणा भी निलंबित, जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ निर्मला शर्मा और नए अस्पताल के अधीक्षक डॉ आशुतोष शर्मा को दिया नोटिस
- 14 मई को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर आए थे कोटा
- 17 मई को एक और गर्भवती शिरीन की भी हो गई
- 9 जून: अभी भी भर्ती हैं 6 प्रसूताएं
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


