होमक्राइमजयपुर में 5 धार्मिक अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर, कड़े पुलिस पहरे में हुई कार्रवाई, बंद रहा इंटरनेट
क्राइम

जयपुर में 5 धार्मिक अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर, कड़े पुलिस पहरे में हुई कार्रवाई, बंद रहा इंटरनेट

जयपुर में 5 धार्मिक अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर, कड़े पुलिस पहरे में हुई कार्रवाई, बंद रहा इंटरनेट इस कार्रवाई के दौरान एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई, ताकि किसी प्रकार की भ्रामक सूचना न फैल सके. Publis…

ETV Bharat के अनुसार9 जून 2026 को 04:31 am बजे
जयपुर में 5 धार्मिक अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर, कड़े पुलिस पहरे में हुई कार्रवाई, बंद रहा इंटरनेट

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में 5 धार्मिक अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर, कड़े पुलिस पहरे में हुई कार्रवाई, बंद रहा इंटरनेट

इस कार्रवाई के दौरान एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई, ताकि किसी प्रकार की भ्रामक सूचना न फैल सके.

Published : June 8, 2026 at 8:17 PM IST

जयपुर: राजधानी के जगतपुरा-नंदपुरी रोड चौड़ीकरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक अभियान चलाया गया. नंदपुरी अंडरपास के पास रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए सड़क सीमा में आ रहे धार्मिक और अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया. कार्रवाई के दौरान 5 धार्मिक स्थल सहित 12 निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गई. इस दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.

वर्षों से धार्मिक स्थलों के रूप में मौजूद अतिक्रमण बुलडोजर की कार्रवाई में जमींदोज हो गए. सुबह से ही नंदपुरी अंडरपास और आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई. प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से कार्रवाई वाले इलाके की बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद कर दी. एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना न फैल सके. हालांकि शाम को इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई.

इसे भी पढ़ें- जयपुर में JDA का बड़ा एक्शन: 3 हजार पुलिसकर्मियों के पहरे में सड़क चौड़ी करने के लिए हटाया जा रहा अतिक्रमण

12 अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई: पुलिस अधिकारी सरोज धायल ने बताया कि सेक्टर रोड को चौड़ा करने के लिए जेडीए की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि सोमवार की कार्रवाई में 12 अवैध निर्माणों को हटाया गया है. इस दौरान स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही और किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया. स्थानीय लोगों ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया.

नॉर्थ इंडिया की इकलौती 'लोखंडा’ मशीन' भी आई: कार्रवाई के दौरान विशेष रूप से 'लोखंडा मशीन' भी मंगवाई गई थी. बताया जा रहा है कि ये नॉर्थ इंडिया की एकमात्र लोखंडा मशीन है, जिसे विशेष तौर पर इस अभियान के लिए जयपुर मंगवाया गया था. भारी-भरकम लोहे के ढांचों, स्टील स्ट्रक्चर और मजबूत अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के लिए ये मशीन बैकअप के तौर पर तैयार रखी गई थी. हालांकि मौके पर मौजूद छोटी ध्वस्तीकरण मशीनों से ही निर्माण हटाने का काम पूरा हो गया, जिसके चलते लोखंडा मशीन का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं पड़ी. हाल ही में दिल्ली में एक होटल के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई में इसी मशीन का इस्तेमाल किया गया था.

इसे भी पढ़ें- जयपुर में सामूहिक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा इंटरनेट

हाई अलर्ट पर रहा पूरा इलाका: कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में हजारों पुलिसकर्मी और आरएसी के जवान तैनात किए गए. कई ऊंची आवासीय इमारतों पर भी पुलिस बल को तैनात किया गया ताकि लोग छतों पर एकत्रित न हो सकें. लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार लोगों से शांति बनाए रखने और भीड़ नहीं लगाने की अपील की जाती रही. मीडिया कर्मियों को भी निर्धारित सीमा से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई. प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे अभियान की निगरानी करते रहे.

जयपुर में जेडीए का एक्शन

- नंदपुरी रोड को 80 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई.

- सड़क सीमा में आ रहे निर्माण हटाए गए.

- धार्मिक स्थलों सहित 12 अतिक्रमण हटाए.

- अब तक कुल 135 अतिक्रमण हटाए गए.

- करीब 3 हजार पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात.

- आरएसी की 12 कंपनियां रही मोर्चे पर.

- इंटरनेट सेवाएं रही एहतियातन बंद.

- क्षेत्र की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी गई.

- बैरिकेडिंग कर आम आवाजाही रही बंद.

- कार्रवाई के बाद नंदपुरी से जगतपुरा तक बेहतर संपर्क.

- हरे कृष्णा मार्ग पर ट्रैफिक दबाव होगा कम.

- करीब 50 कॉलोनियों को मिलेगी राहत.

- मालवीय नगर और एपेक्स सर्किल तक आवागमन होगा आसान.

इसे भी पढ़ें- जोधपुर-बर हाईवे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, विरोध के बीच कई दुकानों को तोड़ा गया

25-30 फीट से 80 फीट चौड़ी होगी सड़क: करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी ये सड़क कई स्थानों पर केवल 25 से 30 फीट चौड़ी थी, जबकि रिकॉर्ड में इसकी चौड़ाई 80 फीट दर्ज है. ये मार्ग नंदपुरी अंडरपास को जगतपुरा से जोड़ता है और आसपास की कई कॉलोनियों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. नंदपुरी रोड चौड़ीकरण को लेकर हुई ये कार्रवाई जयपुर के हाल के सबसे संवेदनशील अतिक्रमण हटाओ अभियानों में गिनी जा रही है. प्रशासन जहां इसे शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में जरूरी कदम बता रहा है, वहीं पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई. आने वाले दिनों में सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने पर जगतपुरा और आसपास के क्षेत्रों को यातायात जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें- कन्वेंशन सेंटर की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ ADA की कार्रवाई, बजट में 32 करोड़ की घोषणा हुई थी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News