होमशिक्षा-करियरराजस्थान के 5 निगमों के तय हुए मेयर, 4 में भाजपा की जीत और एक में कांग्रेस ने लहराया परचम, देखें नतीजे
शिक्षा-करियर

राजस्थान के 5 निगमों के तय हुए मेयर, 4 में भाजपा की जीत और एक में कांग्रेस ने लहराया परचम, देखें नतीजे

Rajasthan Mayor Election Results 2026 Ajmer Bikaner Udaipur Alwar Pali राजस्थान के 5 निगमों के तय हुए मेयर, 4 में भाजपा की जीत और एक में कांग्रेस ने लहराया परचम, देखें नतीजे नवभारतटाइम्स.कॉम• Subscribe राजस्थान निकाय चुन…

Navbharat Times के अनुसार21 सितंबर 2026 को 11:05 am बजे
राजस्थान के 5 निगमों के तय हुए मेयर, 4 में भाजपा की जीत और एक में कांग्रेस ने लहराया परचम, देखें नतीजे

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Mayor Election Results 2026 Ajmer Bikaner Udaipur Alwar Pali

राजस्थान के 5 निगमों के तय हुए मेयर, 4 में भाजपा की जीत और एक में कांग्रेस ने लहराया परचम, देखें नतीजे

नवभारतटाइम्स.कॉम•

Subscribe

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में 5 नगर निगमों के नतीजे घोषित हो गए हैं। क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक जोड़-तोड़ के बीच भाजपा ने 4 निगमों अजमेर, पाली, उदयपुर और अलवर में महापौर पद पर कब्जा जमाया। वहीं कांग्रेस ने बीकानेर में शानदार जीत दर्ज कर अपना मेयर बनाया। NBT पर आगे जानिए कौन कहां जीता।

जयपुर: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत प्रदेश की 5 प्रमुख नगर निगमों में महापौर (मेयर) पदों के लिए हुए कड़े और रोमांचक मुकाबलों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राजनीतिक शह-मात और क्रास वोटिंग के बीच भारतीय जनता पार्टी ने 4 नगर निगमों में बाजी मारी है, जबकि कांग्रेस ने 1 नगर निगम में अपना बोर्ड बनाकर परचम लहराया है।

अजमेर नगर निगम: अल्पमत के बावजूद BJP की अनामिका शर्मा बनीं महापौर

अजमेर नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। 37 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से चूक गई। भाजपा (32 सीटें) ने निर्दलीयों के बूते सेंधमारी करते हुए 43 मत हासिल किए और भाजपा की अनामिका शर्मा ने कांग्रेस की किरण गड़वाल को 6 वोटों से हराकर महापौर की कुर्सी कब्जा ली है।

पाली नगर निगम: कड़े मुकाबले में BJP की नमिता बुबकिया ने रचा इतिहास

पाली नगर निगम के 65 सदस्यीय बोर्ड में कांग्रेस 29 सीटें जीतकर बहुमत (33 वोट) के बिल्कुल करीब थी। हालांकि, कांग्रेस में आंतरिक बगावत का फायदा उठाते हुए महज 21 सीटों वाली भाजपा प्रत्याशी नमिता बुबकिया ने 33 वोटों का जादुई आंकड़ा जुटाया और पाली की पहली महिला महापौर बनकर इतिहास रच दिया।

उदयपुर नगर निगम: स्पष्ट बहुमत के साथ BJP के महापौर प्रत्याशी विजयी

उदयपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाए रखी। 80 वार्डों वाली इस निगम में भाजपा ने 53 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया।भाजपा प्रत्याशी पारस सिंघवी ने आसानी से जीत का आंकड़ा पार कर उदयपुर के मेयर पद पर पार्टी का परचम लहराया।

अलवर नगर निगम: त्रिशंकु बोर्ड के बीच जोड़-तोड़ से BJP की बनी महापौर

अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। भाजपा को 28 और कांग्रेस को 23 सीटें मिली थीं। हालांकि, 13 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुमनलता अग्रवाल ने 42 वोटों के साथ बहुमत सिद्ध किया और अलवर नगर निगम के महापौर पद पर कब्जा जमाया। दूसरी तरह कांग्रेस के कामेश शर्मा को 23 वोट मिले हैं।

बीकानेर नगर निगम: कांग्रेस ने दर्ज की शानदार जीत, बनाया अपना मेयर

बीकानेर नगर निगम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत रखी। 80 वार्डों में से कांग्रेस ने 42 सीटों पर सीधी जीत हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार किया। बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला ने 50 वोट हासिल कर भाजपा के डॉ.सुरेंद्र सिंह शेखावत को हरा दिया। अब बीकानेर के नए मेयर अनिल कल्ला होंगे।

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें