होमक्राइमबारिश का अलर्ट: राजस्थान के जोधपुर में सामान्य से 5 प्रतिशत ज्यादा बारिश
क्राइम

बारिश का अलर्ट: राजस्थान के जोधपुर में सामान्य से 5 प्रतिशत ज्यादा बारिश

जोधपुर में बारिश पर ब्रेक लग चुका है, लेकिन मौसम विभाग ने आंधी-बारिश के यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 1 अगस्त से लागू होगा।

Dainik Bhaskar के अनुसार29 जुलाई 2026 को 06:17 am बजे
बारिश का अलर्ट: राजस्थान के जोधपुर में सामान्य से 5 प्रतिशत ज्यादा बारिश

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Weather Update | Rain Alert & Forecast; August Rainfall News

जोधपुर में अब तक 5 फीसदी ज्यादा बारिश:3 दिन सामान्य रहेगा मौसम; 1 अगस्त से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

- कॉपी लिंक

जोधपुर शहर में एक बार फिर पर बारिश पर ब्रेक लग चुका है। हालांकि बुधवार सुबह बादल छाए रहे और ठंडी हवा चली। वहीं शहर में अगले तीन दिन मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने 1 अगस्त से दोबारा बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं अब तक जोधपुर में अब तक सामान्य से 5 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। इधर, लगातार चले बारिश के दौर और ठंडी हवाओं से तापमान में भी गिरावट आई है।

सामान्य से 5 प्रतिशत ज्यादा बारिश

जोधपुर में अब तक सामन्य से 5 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 28 जुलाई तक 137.2 एमएम बारिश होती है। जो अब तक 143.5 एमएम रिकॉर्ड हो चुकी है।

अब तक 100 एमएम बारिश

शहर में अब तक 100.5 एमएम बारिश हो चुकी है। 22 जुलाई को हुई मानसून की पहली बारिश में 38.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 23 को 4.3, 24 को 18.3, 25 को 29, 26 को 2.2 और 27 को 7.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जुलाई में औसत बारिश का रिकॉर्ड 199.7 एमएम है। ऐसे में 19.2 एमएम बारिश अभी तक कम हुई है।

आगे क्या: 1 अगस्त से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन यानी 29 से 31 जुलाई तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि बादल छाए रहेंगे।

लेकिन, 1 अगस्त से दोबारा मौसम बदलेगा। इस दौरान आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

- जीरा और सौंफ कहां का खास? राजस्थान-गुजरात में विवाद: रिपोर्ट में दावा- सुगंध और क्वालिटी को लेकर प्रूफ नहीं दिया, फिर भी उंझा को जीआई टैग दिया

- जोधपुर में 6 मिनट में स्कूटी चुरा ले गया बदमाश: आरोपी गिरफ्तार, एयू बैंक के पास सब्जी लेने गया था युवक

- 'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम: जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और सड़क की समस्याओं का समाधान, रवि कुमार बने 'पब्लिक के स्टार'

- आईटीआई में अब फाइबर-मेडिकल उपकरणों की ट्रेनिंग: 1.25 लाख सीटें, परंपरागत ट्रेडों के कारण 70 हजार रह जाती हैं खाली, अब 4 नए ट्रेड लाए

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें