कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बारिश,टिनशेड गिरने से घर की छत टूटी: सड़क पर गिरा नगर परिषद का बोर्ड; श्रीगंगानगर-फलोदी में पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Heat Relief: Bikaner, Jaipur, Bharatpur Get Relief; Hail Storm Yellow Alert Today कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बारिश,टिनशेड गिरने से घर की छत टूटी:सड़क पर गिरा नगर परिषद…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Heat Relief: Bikaner, Jaipur, Bharatpur Get Relief; Hail Storm Yellow Alert Today
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बारिश,टिनशेड गिरने से घर की छत टूटी:सड़क पर गिरा नगर परिषद का बोर्ड; श्रीगंगानगर-फलोदी में पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा
- कॉपी लिंक
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में रविवार को शाम करीब 5:30 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान सबलपुरा ग्राम पंचायत की फूल सिंह की ढाणी में एक मकान पर टिन शेड गिरने से छत टूट गई।
बानसूर में कोटपूतली सीमा पर लगा कोटपूतली नगर परिषद का बोर्ड गिर गया। घटना के समय सड़क पर कोई गाड़ी नहीं होने से हादसा टल गया। बोर्ड गिरने से रोड बंद हो गई और दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
उधर, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार चला गया। जयपुर, भरतपुर संभाग में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा, लेकिन उमस और चुभनभरी गर्मी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 8 जून को 6 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 2 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है।
राजस्थान के मौसम की 2 तस्वीर…
ये शहर सबसे गर्म रहे
टोंक में सबसे ज्यादा बारिश
शनिवार को बीकानेर में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और बादल छाने के बाद तेज आंधी चलने के साथ तूफानी बारिश हुई। लूणकरणसर, बज्जू के एरिया में ओले गिरे।
्इसके बाद चूरू, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक, सवाई माधोपुर के एरिया में शाम तक मौसम में बदलाव हुआ और कई इलाकों में आंधी चलने के साथ बारिश हुई।
टोंक के निवाई एरिया में शनिवार को 65MM (2 इंच से ज्यादा) पानी बरसा। जबकि अलवर में 22MM, बीकानेर में 14.6MM बरसात हुई।
राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम
जयपुर: शनिवार दिनभर गर्मी और उमस रही। दोपहर करीब 3 बजे तक मौसम साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर बाद जयपुर में बादल छाए और तेज आंधी चलने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी, उमस से राहत रही।
कोटा: यहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप, गर्म हवा और उमस ने परेशानी बढ़ा दी। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने फिलहाल गर्मी और उमस बने रहने की संभावना जताई है। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
उदयपुर: लेकसिटी में गर्मी का प्रभाव लगातार बना हुआ है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम एक्सपर्ट डॉ. आर. एस. देवड़ा के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने के साथ हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि 10 जून से मौसम में बदलाव हो सकता है।
अलवर: शनिवार सुबह से तेज धूप रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को अचानक मौसम बदला। तेज हवा चलने के साथ आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
अजमेर: शनिवार को गर्मी का दौर जारी रहा। उमस के चलते लोग परेशान दिखाई दिए। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 25.6 दर्ज किया। शाम को मौसम में बदलाव देखा गया। तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिल रही है।
जोधपुर: यहां अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दिन में गर्मी और उमस देखने को मिली।
सीकर: शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोपहर तक उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। लेकिन 3 से 3:30 बजे तक करीब आधे घंटे तेज हवा के साथ बारिश हुई। शाम 4 बजे फिर धूप निकली। लेकिन गर्मी से थोड़ी राहत है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


