होमकृषिराजस्थान में आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट: पारा 44 डिग्री पार पहुंचा; बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में बरसात हुई - Jaipur News
कृषि

राजस्थान में आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट: पारा 44 डिग्री पार पहुंचा; बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में बरसात हुई - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rainfall Photos Update; Jaipur Weather Monsoon | Bikaner Jodhpur Bharatpur Heatwave Alert राजस्थान में आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट:पारा 44 डिग्री पार पहुंचा; बीकाने…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 जून 2026 को 04:26 am बजे
राजस्थान में आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट:  पारा 44 डिग्री पार पहुंचा; बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में बरसात हुई - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Rainfall Photos Update; Jaipur Weather Monsoon | Bikaner Jodhpur Bharatpur Heatwave Alert

राजस्थान में आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट:पारा 44 डिग्री पार पहुंचा; बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में बरसात हुई

- कॉपी लिंक

राजस्थान में अब गर्मी के साथ उमस बढ़ गई है। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है, लेकिन उमस और गर्मी परेशान करने लगी है।

मौसम विभाग ने सोमवार (आज) को 6 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दो जिलों में हीटवेव की भी चेतावनी है। रविवार (7 जून) को बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के कुछ एरिया में दोपहर में तेज धूलभरी हवा चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओले गिरे।

राजस्थान में मौसम की तस्वीर…

ये शहर सबसे गर्म रहे

पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो रविवार को दिन में सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर और फलोदी में रही। फलोदी में अधिकतम तापमान 44.4 और श्रीगंगानगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में 43.9, बाड़मेर में 43, चूरू में 42.4, बीकानेर में 41.4, जोधपुर में 41.5, पिलानी (झुंझुनूं) में 41.3, चित्तौड़गढ़ में 41.2, हनुमानगढ़ में 41.3, पाली में 40.3 और कोटा में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शेष सभी जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

बारिश के साथ गिरे ओले

तेज गर्मी के बाद बीकानेर संभाग के एरिया में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। बीकानेर के महाजन एरिया, हनुमानगढ़ के नोहर, श्रीगंगानगर के कुछ एरिया में धूलभरी हवा चली और घने बादल छाए। हनुमानगढ़ के नोहर इलाके में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। श्रीगंगानगर के घड़साना में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे। बीकानेर के नोखा एरिया में भी आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

अलवर, डीग, बहरोड़ के कई इलाकों में शाम को घने बादल छाने के बाद बारिश हुई। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ के एरिया में भी मौसम में देर शाम बदलाव हुआ और यहां भी गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

इन इलाकों में उमस ने परेशान किया

टोंक, अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, दौसा, करौली, प्रतापगढ़ के एरिया में रविवार को दिनभर उमस वाली गर्मी रही। टोंक में 6 जून की दोपहर से रविवार देर रात तक जबरदस्त बरसात हुई। 93.5MM बारिश रिकॉर्ड हुई। रविवार दिनभर यहां कमजोर धूप रहने और हवा कम चलने से उमस रही। यहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अजमेर में 38.3, भीलवाड़ा में 37.8, अलवर में 38.6, करौली में 39, दौसा में 39.5, फतेहपुर, सीकर में 37.5 और प्रतापगढ़ में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

जयपुर : धूप कमजोर, पर उमस ने सताया

जयपुर में रविवार को हल्के बादल छाने से धूप कमजोर रही। पूरे दिन उमस रही। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अजमेर : तेज होगा गर्मी का असर

अजमेर में रविवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। बरसात 6.8 एमएम हुई। मौसम विभाग के अनुसार- लगभग एक सप्ताह तक मौसम ड्राय रहने के आसार हैं। इससे गर्मी का असर फिर तेज हो सकता है।

कोटा : अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस हुआ

कोटा में एक बार फिर गर्मी तेज हो गई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और बढ़ती गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अलवर : हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक घुली

अलवर में रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला। दिनभर सूरज के तीखे तेवर और उमस के बाद शाम को काले घने बादलों ने डेरा डाल लिया। इसके साथ ही तेज हवा के दौर के बीच कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक हो गई।

उदयपुर : टूरिस्ट स्पॉट पर कम रही संख्या

उदयपुर में रविवार को गर्मी तेज रही। तापमान में रविवार को 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सुबह कुछ देर चली ठंडी हवा से लोगों को राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तेज गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर बाद तेज तपन के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गई।

उदयपुर की फतहसागर झील की पाल, सहेलियों की बाड़ी, सज्जनगढ़ सहित अन्य टूरिस्ट स्पॉट पर छुट्टी होने के बावजूद टूरिस्ट की संख्या बेहद कम रही। उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले 39.1 डिग्री था।

जोधपुर : तापमान 40 डिग्री के ऊपर

जोधपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान के बराबर रहा। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा।

सीकर : तापमान ढाई डिग्री बढ़ा

सीकर में रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। रविवार को सीकर में एक बार फिर लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। तापमान में करीब ढाई डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया।

------

यह खबर भी पढ़िए…

नौतपा में बारिश-ओले से क्या कमजोर होगा मानसून?: 6 साल के एनालिसिस से समझिए मौसम का मिजाज

राजस्थान में नौतपा का मतलब है कि 9 दिन तक झुलसा देने वाली लू चलेगी। इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। नौतपा का मिजाज कुछ अलग था। 29 मई तक ऐसी गर्मी पड़ी कि पारा 48 डिग्री पार कर गया। 30 मई को आंधी-बारिश और ओले पड़ने का दौर चला। पढ़ें पूरी खबर...

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News