होमकृषिअलवर-चूरू में बारिश, सीकर में आंधी चली: प्री मानसून में सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा बरसात, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News
कृषि

अलवर-चूरू में बारिश, सीकर में आंधी चली: प्री मानसून में सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा बरसात, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Monsoon Rainfall Forecast; Jaipur IMD Weather Photos Update | Jaisalmer Bikaner Barmer Kota अलवर-चूरू में बारिश, सीकर में आंधी चली:प्री मानसून में सामान्य से 41 फीसदी…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जून 2026 को 05:57 am बजे
अलवर-चूरू में बारिश, सीकर में आंधी चली:  प्री मानसून में सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा बरसात, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Monsoon Rainfall Forecast; Jaipur IMD Weather Photos Update | Jaisalmer Bikaner Barmer Kota

अलवर-चूरू में बारिश, सीकर में आंधी चली:प्री मानसून में सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा बरसात, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

- कॉपी लिंक

राजस्थान के 3 जिलों में मंगलवार को मौसम बदला। सीकर-चूरू,अलवर में आंधी चलने के साथ ही बारिश हुई। इससे पहले सोमवार को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी होने के विपरित मौसम साफ रहा।

बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के एरिया में गर्मी-उमस रही। बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

ये शहर सबसे गर्म रहे

गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स

कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश: 22 जून के लिए मौसम विभाग ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन इसके उलट इन संभाग के एरिया में गर्मी-उमस का मौसम रहा। दोपहर बाद शाम को करौली, सवाई माधोपुर, दौसा के आसपास के एरिया में हल्के बादल छाए और कुछ स्थानों पर शाम को हल्की बारिश हुई।

अब तक 39MM से ज्यादा बरसात: इस बार मानसून कमजोर की भविष्यवाणी जारी हुई थी, लेकिन राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का अच्छा दौर चल रहा है। राजस्थान में 1 से 21 जून तक राज्य में सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। इस दौरान सामान्य बारिश 28MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 39.3MM औसत बरसात हो चुकी है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम

जयपुर: सोमवार दिनभर गर्मी, उमस रही। तापमान करीब 1.3 डिग्री चढ़कर 37.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। दोपहर बाद जयपुर के कुछ एरिया में आसमान में बादल छाए। माधोराजपुरा में 1MM बारिश हुई, जबकि फागी, शिवदासपुरा, सांगानेर एरिया में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई।

अलवर: सुबह करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जिसका असर दोपहर तक देखने को मिला। 12 बजे बाद बादल छंटने और तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

कोटा: सोमवार को गर्मी का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर उमस और गर्मी महसूस की गई।

सीकर: सोमवार पूरे दिन तेज उमस और गर्मी रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को लोगों को बड़ी राहत मिली। सीकर में करीब 15 मिनट तक तेज हवा के साथ बारिश हुई।

उदयपुर: लेकिसिटी में सोमवार को मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 39. 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम एक्सपर्ट डॉ. आर. एस .देवड़ा ने बताया- मेवाड़ में आने वाले दो दिनों में प्री मानसूनी के कारण बादल छाए रहेंगे।

अजमेर: सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। सुबह से ही तेत धूप रही। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद उमस भी बढ़ गई है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में उमस बरकरार रहेगी। बारिश का दौर शुरू होने के बाद राहत मिलने की संभावना है।

जोधपुर: शहर में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। सुबह करीब 10 बजे तक हवा चली। लेकिन 11 बजे बाद अचानक गर्मी का असर तेज हो गया। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन इसका असर देखने को नहीं मिला। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News