400 करोड़ के निवेश से जयपुर डेयरी क्षमता होगी दोगुनी, 8 लाख उपभोक्ताओं को फायदा
राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने जयपुर डेयरी का आधुनिकीकरण कराया है, जिससे दूध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ेगी और घी उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- An Investment Of Rs 400 Crore Will Change The Picture, Jaipur Dairy's Capacity Will Double.
400 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, जयपुर डेयरी की क्षमता होगी दोगुनी
- कॉपी लिंक
प्रदेश के डेयरी सेक्टर को आने वाले दिनों में करीब 400 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) की ओर से शुरू की गई नई परियोजनाओं से न केवल सरस दूध और दुग्ध उत्पादों का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि लाखों पशुपालकों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। आरसीडीएफ की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से डेढ़ साल में पशुपालकों की आय में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राजधानी में नहीं रहेगी दूध-घी की कमी
जयपुर डेयरी को 133 करोड़ रुपए के आधुनिकीकरण और नवीनीकरण कार्य के रूप में बड़ा बूस्टर मिला है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस नया प्रोसेसिंग प्लांट तैयार हो चुका है और इसके उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्लांट शुरू होने के बाद दूध प्रसंस्करण क्षमता 12 लाख लीटर से बढ़कर 20 लाख लीटर प्रतिदिन हो जाएगी, जबकि प्रतिदिन 70 टन घी उत्पादन की क्षमता विकसित होगी। इससे राजधानी के करीब 8 लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। वर्तमान में डेयरी प्रतिदिन करीब 15 लाख लीटर दूध प्राप्त कर रही है, जबकि प्रोसेसिंग क्षमता कम होने से दबाव बना रहता है। घी उत्पादन भी 30 मीट्रिक टन प्रतिदिन से बढ़कर 60 मीट्रिक टन से अधिक हो जाएगा। साथ ही सोलर प्लांट लगाकर बिजली बचत की दिशा में भी काम किया गया है।
38 सरस आउटलेट तैयार, मिलेगी सुविधा
आरसीडीएफ ने 38 नए सरस आउटलेट तैयार किए हैं। दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में दो मंजिला राजस्थानी शैली का सरस आउटलेट और फूड प्लाजा भी तैयार किया जा रहा है।
यूरिया रहित मिलेगा पशु आहार ; पशुपालकों को बेहतर गुणवत्ता और यूरिया रहित पशु आहार उपलब्ध कराने के लिए पांच स्थानों पर आधुनिक पशु आहार प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। पाली में 30 करोड़ रुपए की लागत से 300 टन क्षमता का प्लांट तैयार है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन: दिया कुमारी का बड़ा ऐलान

दीयाकुमारी बोलीं- शेखावाटी, भरतपुर, पुष्कर भी बने वेडिंग डेस्टिनेशन: 600 विदेशी प्रतिनिधियों ने जयपुर में की वेडिंग टूरिज्म पर चर्चा - Jaipur News

Indore News: इंदौर आ रहा विमान हवा में बिगड़ा, जयपुर में कराई आपात लैंडिंग


