होमक्राइमदुबई में भीलवाड़ा के कारोबारी का अपहरण, राजस्थान में 40 लाख की फिरौती वसूली - bhilwara businessman kidnapped in dubai ransom paid in rajasthan
क्राइम

दुबई में भीलवाड़ा के कारोबारी का अपहरण, राजस्थान में 40 लाख की फिरौती वसूली - bhilwara businessman kidnapped in dubai ransom paid in rajasthan

दुबई में भीलवाड़ा के कारोबारी का अपहरण, राजस्थान में 40 लाख की फिरौती वसूली भीलवाड़ा के एक कारोबारी को दुबई में बंधक बनाकर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई, जिसे उसकी पत्नी से भीलवाड़ा में चेक के जरिए वसूला गया। ...और पढ़…

Jagran के अनुसार13 जुलाई 2026 को 09:12 am बजे
दुबई में भीलवाड़ा के कारोबारी का अपहरण, राजस्थान में 40 लाख की फिरौती वसूली
 - bhilwara businessman kidnapped in dubai ransom paid in rajasthan

सौजन्य से:- Jagran

दुबई में भीलवाड़ा के कारोबारी का अपहरण, राजस्थान में 40 लाख की फिरौती वसूली

भीलवाड़ा के एक कारोबारी को दुबई में बंधक बनाकर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई, जिसे उसकी पत्नी से भीलवाड़ा में चेक के जरिए वसूला गया। ...और पढ़ें

HighLights

- दुबई में भीलवाड़ा के कारोबारी का अपहरण कर फिरौती मांगी।

- राजस्थान में पत्नी से 40 लाख का चेक लेकर फिरौती वसूली।

- पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, मुख्य आरोपी की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान में भीलवाड़ा के एक कारोबारी को दुबई में बंधक बनाकर मारपीट करने और उसकी रिहाई के एवज में 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आरोपितों ने कारोबारी की पत्नी से भीलवाड़ा स्थित घर पहुंचकर 40 लाख रुपये का चेक लिया और भुगतान की पुष्टि होते ही दुबई में बंधक बनाए गए कारोबारी को छोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि एक जुलाई को कारोबारी मुकेश टेलर का भीलवाड़ा के पूर्व पार्षद और आरोपित फजले रऊफ शेख ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया।

आरोपितों ने मुकेश के साथ मारपीट की और उसके ससुर गोपाल लाल को फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी। शनिवार को दो आरोपित कारोबारी के घर पहुंचे और चेक लेकर चले गए।

शनिवार देर रात मुकेश के भीलवाड़ा पहुंचने पर दंपती ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रविवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी कर दुबई पुलिस से सहयोग मांगा जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें