राजस्थान निकाय चुनाव: 4 निगमों पर भाजपा का कब्जा, बीकानेर में जीती कांग्रेस; अजमेर और पाली में दिखा बीजेपी का फ्लोर मैनेजमेंट - rajasthan civic polls bjp wins 4 municipal corporations congress in bikaner
राजस्थान निकाय चुनाव: 4 निगमों पर भाजपा का कब्जा, बीकानेर में जीती कांग्रेस; अजमेर और पाली में दिखा बीजेपी का फ्लोर मैनेजमेंट राजस्थान में निकाय चुनावों के बाद मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव हुए, जिसमें भाजपा ने अजमेर,…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान निकाय चुनाव: 4 निगमों पर भाजपा का कब्जा, बीकानेर में जीती कांग्रेस; अजमेर और पाली में दिखा बीजेपी का फ्लोर मैनेजमेंट
राजस्थान में निकाय चुनावों के बाद मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव हुए, जिसमें भाजपा ने अजमेर, अलवर, उदयपुर और पाली में जीत दर्ज की।
HighLights
- भाजपा ने अजमेर, अलवर, उदयपुर, पाली में मेयर पद जीते।
- बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस ने मेयर पद पर कब्जा किया।
- अजमेर और पाली में भाजपा का फ्लोर मैनेजमेंट सफल रहा।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनावों के बाद सोमवार को नगर निकायों के मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव हुए। अजमेर, अलवर, उदयपुर और पाली में भाजपा को जीत मिली है, वहीं बीकानेर में कांग्रेस की जीत हुई है। भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा निर्विरोध जीती।
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम व सुकेत नगर पालिका के कुछ वार्डों में दोबारा मतदान होने के कारण इन जगहों पर अध्यक्ष पद का चुनाव अब 25 सितंबर को होगा।
अजमेर नगर निगम: सबसे बड़ा उलटफेर अजमेर में देखने को मिला, यहां 37 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई, वहीं 32 सीटें जीतने वाली भाजपा ने निर्दलीयों की मदद और कांग्रेस में सेंधमारी करके 43 वोट हासिल किए। नतीजा ये रहा कि भाजपा की अनामिका शर्मा ने कांग्रेस की किरण गढ़वाल को 6 वोट से हरा दिया।
अलवर नगर निगम: अलवर नगर निगम में किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने के कारण यहां त्रिशंकु की स्थिति पैदा हो गई। बीजेपी को 28 और कांग्रेस को 23 सीटों पर जीत मिलीं, वहीं 13 सीटों पर जनता ने निर्दलीय उम्मीदवारों को विजयी बनाया। यही 13 निर्दलीय पार्षद अलवर में बीजेपी खेवनहार बने और 42 सीटों के साथ भाजपा प्रत्याशी सुमनलता अग्रवाल ने बहुमत साबित कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी कामेश शर्मा को 23 वोट मिले।
पाली नगर निगम: पाली नगर निगम के 65 सदस्यों वाले बोर्ड में कांग्रेस को 29 सीटें मिली थीं, जो बहुमत से महज 4 सीट कम थीं। लेकिन कांग्रेस का बगावत का फायदा उठाते हुए भाजपा ने फ्लोर मैनेजमेंट का ऐसा कौशल दिखाया कि 21 सीटे जीतने के बावजूद 33 सीटों का जादुई आंकड़ा जुटा लिया। नमिता बुबकिया पाली की महापौर बनीं।
उदयपुर नगर निगम: उदयपुर नगर निगम में भाजपा शुरू से ही बड़ी बढ़त बना ली। 80 वार्डों वाले इन निगम में बीजेपी ने 53 सीटें जीतकर ही स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। बीजेपी प्रत्याशी पारस सिंघवी ने उदयपुर मेयर पद पर एक आसान जीत हासिल की।
बीकानेर नगर निगम: बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस को जीत मिली है। 80 में से 42 सीटें जीतकर कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर किया। कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कल्ला को 50 वोट मिले, अब अनिल कल्ला बीकानेर के नए मेयर होंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

लोक भवन की सख्ती: परीक्षा में लापरवाही; कोटा विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगी रिपोर्ट - Jaipur News

2.1K views · 136 reactions | राजस्थान के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील पर सवाल, वीडियो शेयर कर उठाई गई सफाई की चिंता #Rajasthan #Udaipur #MidDayMeal #SchoolNews #EducationNews ViralVideo | Dynamite News Hindi

2K views · 134 reactions | राजस्थान के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील पर सवाल, वीडियो शेयर कर उठाई गई सफाई की चिंता #Rajasthan #Udaipur #MidDayMeal #SchoolNews #EducationNews ViralVideo | Dynamite News Hindi


