होमक्राइमजयपुर में 'मिसमैच्ड-4' की शूटिंग: रोहित सराफ-प्राजक्ता पर फिल्माए गए सीन
क्राइम

जयपुर में 'मिसमैच्ड-4' की शूटिंग: रोहित सराफ-प्राजक्ता पर फिल्माए गए सीन

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'मिसमैच्ड का चौथा सीजन जयपुर में शुरू हो गया है। रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली ने शूटिंग के लिए जयपुर में पहुंचे हैं। रोहित सराफ ऋषि सिंह शेखावत के किरदार में और प्राजक्ता कोली डिंपल आहूजा की भूमिका निभा रही हैं। यह शेड्यूल में शहर की कई ऐतिहासिक और आधुनिक लोकेशनों पर शूटिंग होगी।

Dainik Bhaskar के अनुसार13 जुलाई 2026 को 03:04 pm बजे
जयपुर में 'मिसमैच्ड-4' की शूटिंग: रोहित सराफ-प्राजक्ता पर फिल्माए गए सीन

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur: Rohit Sarraf & Prajakta Kick Off Mismatched 4 Shoot

जयपुर में फिल्म कॉलोनी में वेब-सीरीज 'मिसमैच्ड-4' की हुई शूटिंग:रोहित सराफ-प्राजक्ता पर फिल्माए गए सीन; रामनिवास बाग में लगा प्रोडक्शन बेस

- कॉपी लिंक

जयपुर में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हुई। चौड़ा रास्ता स्थित फिल्म कॉलोनी में सोमवार से पहले दिन शूटिंग में अभिनेता रोहित सराफ ने अपने किरदार 'ऋषि' के दृश्य फिल्माए। सुबह के समय फिल्म कॉलोनी की संकरी गलियों में कैमरा और क्रू मैंबर के साथ कलाकारों ने शूटिंग की। इस दौरान लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं होने से परेशान नहीं हुई। यहां रोहित और प्राजक्ता पर भी अहम सीन फिल्माए गए।

जयपुर में इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरू होने से शहर एक बार फिर फिल्म और ओटीटी प्रोडक्शन का महत्वपूर्ण सेंटर बन गया। हाल के वर्षों में कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज ने जयपुर की खूबसूरत लोकेशनों को अपने फ्रेम में शामिल किया है। वहीं अब 'मिसमैच्ड' का अंतिम सीजन भी इसी सूची में शामिल हो गया है।

बता दें कि जयपुर की फिल्म कॉलोनी में पुरानी हवेलीनुमा बनावट, गलियां और हेरिटेज वॉक-वे के कारण अक्सर फिल्मों, वेब सीरीज और प्री-वेडिंग शूट की शूटिंग होती रहती है।

पहले देखिए शूटिंग के PHOTOS

रामनिवास बाग में शूटिंग का प्रोडक्शन बेस

वेब सीरीज में रोहित सराफ एक बार फिर ऋषि सिंह शेखावत के किरदार में नजर आएंगे। वहीं प्राजक्ता कोली डिंपल आहूजा की भूमिका निभा रही हैं। दोनों कलाकार रविवार को जयपुर आए थे। इस शेड्यूल में शहर की कई ऐतिहासिक और आधुनिक लोकेशनों पर शूटिंग की जाएगी।

शूटिंग के लिए रामनिवास बाग को प्रोडक्शन बेस बनाया गया है। यहां पार्किंग क्षेत्र में पूरी यूनिट के उपकरण, तकनीकी संसाधन और क्रू मेंबर्स के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। दोनों मुख्य कलाकारों रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली की वेनिटी वैन भी यहीं खड़ी की गईं, जहां से वे अलग-अलग शूटिंग लोकेशनों के लिए रवाना हो रहे हैं।

कॉलेज और परकोटा क्षेत्र में होगी शूटिंग

शूटिंग यूनिट से जुड़े सूत्रों के अनुसार- जयपुर शेड्यूल में सीरीज के कई अहम दृश्य फिल्माए जाएंगे। इनमें शहर की विरासत, पुरानी गलियां सहित बाहरी क्षेत्र के लोकेशन में कुछ दिन तक शूटिंग होगी। फिल्म कॉलोनी के बाद बगरू स्थित अरावली इंस्टीट्यूट में भी वेब सीरीज के सीन फिल्माए गए।

वेब सीरीज के अब तक 3 पार्ट आए

'मिसमैच्ड' नेटफ्लिक्स की युवा रोमांटिक सीरीज में से एक है। संध्या मेनन के चर्चित उपन्यास 'When Dimple Met Rishi' पर आधारित इस सीरीज का पहला सीजन वर्ष 2020 में रिलीज हुआ था। इसके बाद आए दूसरे और तीसरे सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब चौथा सीजन इस कहानी का अंतिम अध्याय होगा। इसमें डिंपल और ऋषि की प्रेम कहानी अपने निर्णायक मुकाम तक पहुंचेगी।

- पेपर-लीक के विरोध में जयपुर की सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स: NSUI ने निकाली 'रन अगेंस्ट पेपर लीक' मैराथन; जूली बोले- मेहनत का फल कोई और ले जाता है

- राजस्थान में ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: 10 हजार ट्रकों के पहिए थमे; बोले-3 हजार की डिवाइस के लिए वसूल रहे 30 हजार

- आचार्यश्री बोले- सिर्फ पढ़ा-लिखा बनाना शिक्षा का उद्देश्य नहीं: बच्चों में नैतिकता-संस्कार जगाएं शिक्षक; टीचर्स ने आचार्यश्री महाश्रमण से की मुलाकात

- जेल से भागकर आए बदमाशों ने की दोस्त की हत्या: लड़की को थप्पड़ मारने पर विवाद, भरतपुर से कैदी बर्थ-डे मनाने जयपुर आए

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें