होमधर्म-आस्थाभारी वर्षा और ओवरफ्लो: राजस्थान में बाढ़ की स्थिति गंभीर
धर्म-आस्था

भारी वर्षा और ओवरफ्लो: राजस्थान में बाढ़ की स्थिति गंभीर

राजस्थान में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में भारी वर्षा और ओवरफ्लो की स्थिति पैदा हो गई है। जयपुर, श्रीगंगानगर, कोटपूतली-बहरोड़ और कुछ अन्य जिलों में नदियों में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे शहरों में पानी भर गया है।

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अगस्त 2026 को 08:15 am बजे
भारी वर्षा और ओवरफ्लो: राजस्थान में बाढ़ की स्थिति गंभीर

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Rain Alert | Water Logging Issues & Weather Update

LIVEजयपुर का कानोता डैम ओवरफ्लो, गलता तीर्थ में बहे झरने:श्रीगंगानगर में स्टेट हाईवे पर पानी भरा; 4 जिलों में भारी बरिश की आशंका

- कॉपी लिंक

राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। रविवार सुबह से जयपुर, श्रीगंगानगर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों में बरसात हो रही है। जयपुर में करीब तीन घंटे की लगातार बारिश से शहर के हालात बिगड़ गए।

शहर के निचले इलाकों में नदी की रफ्तार से पानी बहता नजर आया। श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर भी पानी भरने से ट्रैफिक स्लो रहा। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लगातार तीसरे दिन आज भी रुक-रुककर बरसात हो रही है।

शनिवार को भी भरतपुर, करौली, अलवर, जयपुर, जैसलमेर, चूरू सहित कई जिलों में बारिश हुई।मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का यह दौर 12-13 अगस्त तक जारी रहने की संभावना जताई है। दो दिन भारी बारिश की भी आशंका है।

मानसून के बड़े अपडेट्स

जयपुर में तीसरे दिन भी बारिश: रविवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुआ तेज बारिश का दौर 9 बजे तक जारी रहा। शहर के बड़ी चौपड़, सुभाष चौक, रामगंज एरिया सहित कई इलाकों में घरों व बाजारों में पानी भर गया। लोग कई घंटे तक जगह-जगह फंसे रहे। राजधानी में बीते तीन दिन से रुक-रुककर बरसात हो रही है।

14 अगस्त से कमजोर होगा बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। वहीं 10 से 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 14 और पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।

बारिश से पारा 6 डिग्री तक गिरा : लगातार बारिश होने और बादल छाए रहने से कई शहरों का तापमान शनिवार को 6 डिग्री तक गिर गया। चूरू, सीकर, पिलानी, हनुमानगढ़, सिरोही, झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

राजस्थान में मौसम की PHOTOS…

ये खबर भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें