सिरसा में साढ़े 4 करोड़ की अफीम बरामद, हरियाणा और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नशा तस्कर गिरफ्तार
सिरसा में साढ़े 4 करोड़ की अफीम बरामद, हरियाणा और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नशा तस्कर गिरफ्तार हरियाणा और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन कर सिरसा से नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. साढ़े 4 करोड़ की अफीम बरामद…

सौजन्य से:- ETV Bharat
सिरसा में साढ़े 4 करोड़ की अफीम बरामद, हरियाणा और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नशा तस्कर गिरफ्तार
हरियाणा और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन कर सिरसा से नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. साढ़े 4 करोड़ की अफीम बरामद की है.
Published : June 10, 2026 at 7:07 PM IST
सिरसा: हरियाणा और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन कर सिरसा से नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 88 किलो 970 ग्राम अफीम की बड़ी खेप बरामद की है. इसके अलावा एक ट्रक भी बरामद किया है. जिसमें ये अफीम रखी गई थी. बरामद की गई अफीम की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये आंकी गई है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ सिरसा के डिंग थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की तफ्तीश में सिरसा और राजस्थान पुलिस जुट गई है.
आरोपी सिलीगुड़ी से लेकर आया था नशे की खेप: बताया जाता है कि आरोपी नशे की बड़ी खेप सिलीगुड़ी से लेकर आया था और राजस्थान के जोधपुर में अफीम की सप्लाई करने की फ़िराक में था. पुलिस इस मामले में अब अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुट गई है.
हरियाणा और राजस्थान पुलिस की कार्रवाई: सिरसा के डीएसपी राज सिंह ने बताया कि "डिंग थाना पुलिस और राजस्थान पुलिस की टीम एनएच-9 स्थित टोल प्लाजा के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी. इस दौरान फतेहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक नंबर जेके-02-बीके-5276 को रुकने का संकेत दिया गया. पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक को तेज गति से भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे काबू कर लिया. पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली गई."
अफीम की कीमत साढ़े चार करोड़ होने का अनुमान: डीएसपी राज सिंह के मुताबिक "गहन जांच के दौरान ट्रक के नीचे लोहे की एंगल से विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त बॉक्स मिले. इन बॉक्सों में 95 पैकेटों में छिपाकर रखी गई 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की गई. इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए. गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशना राम के रूप में हुई है, जो राजस्थान के जिला पाली का रहने वाला है. बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये आंकी गई है."
नशा तस्करी के रैकेट की तलाश में जुटी पुलिस: डीएसपी राज सिंह ने बताया कि "इस संबंध में थाना डिंग में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वो अफीम की ये खेप पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र से लेकर आया था और इसे राजस्थान के जोधपुर में सप्लाई किया जाना था. आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सके."
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


