ट्रक के 'गुप्त तहखाने' से निकली 4,50,00,000 की अफीम, हरियाणा के रास्ते राजस्थान आ रही थी खेप
Rajasthan Crime News: राजस्थान के करीब 90 किलोग्राम अफीम जब्त हुई है, जो हरियाणा के रास्ते राजस्थान में लाई जा रही थी। अफीम की यह खेप मणिपुर से एक ट्रक के जरिए लाई जा रही थी। हनुमानगढ़: राजस्थान की एंटी-नारकोटिक्स टास्क…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Crime News: राजस्थान के करीब 90 किलोग्राम अफीम जब्त हुई है, जो हरियाणा के रास्ते राजस्थान में लाई जा रही थी। अफीम की यह खेप मणिपुर से एक ट्रक के जरिए लाई जा रही थी।
हनुमानगढ़: राजस्थान की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने लगभग 4.5 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 90 किलोग्राम अफीम जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अफीम की यह खेप मणिपुर से एक ट्रक के जरिए लाई जा रही थी और इसे उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के रास्ते राजस्थान पहुंचाया जाना था।
ट्रक अचानक रूका तो हुआ शक
राजस्थान एएनटीएफ की हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और नागौर इकाइयों ने ट्रक की गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। हालांकि, राजस्थान में प्रवेश करने से ठीक पहले हरियाणा के सिरसा जिले के पास ट्रक के अचानक रुक जाने से अधिकारियों को संदेह हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों और उनके मुख्य संचालक 'हैंडलर' के बीच 'कोड-वर्ड' में हुई बातचीत से संकेत मिले कि अभियान की जानकारी लीक हो सकती है। बातचीत में जोधपुर के लिए 'श्रीनगर' कोड-वर्ड का इस्तेमाल किया गया था। संदेह होने पर वाहन रोकने और आवश्यकता पड़ने पर रास्ते में ही खेप को नष्ट करने के निर्देश भी दिए गए थे।
चेसिस की गहन जांच तो खुला राज
पुलिस महानिरीक्षक (एएनटीएफ) विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने सिरसा पुलिस के सहयोग से संदिग्ध ट्रक का पता लगाया। प्रारंभिक जांच में ट्रक पूरी तरह खाली दिखाई दिया और चालक अनभिज्ञता जताता रहा। हालांकि, एएनटीएफ टीम ने ट्रक के निचले हिस्से (चेसिस) की गहन जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। तस्करों ने ट्रक के नीचे लोहे की प्लेट की वेल्डिंग कर तथा नट-बोल्ट की मदद से एक गुप्त केबिननुमा संरचना बना रखा था।
88.970 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद
इसके बाद जब पुलिस टीम ने जब कटर से इस गुप्त खांचे को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई 95 पोटलियों से 88.970 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। मौके से पाली जिले के निवासी किशनाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले के मुख्य सूत्रधार सुखराम बिश्नोई को भी गिरफ्तार कर लिया है।एएनटीएफ मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


