होमक्राइमराजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: डंपर बना कार के लिए 'काल', पति-पत्नी के अलावा 4 मासूमों की मौत
क्राइम

राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: डंपर बना कार के लिए 'काल', पति-पत्नी के अलावा 4 मासूमों की मौत

बीकानेर में तेज रफ्तार डंपर और कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। में NH-11 पर हुई भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय बच्च…

Navbharat Times के अनुसार16 जून 2026 को 12:57 pm बजे
राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: डंपर बना कार के लिए 'काल', पति-पत्नी के अलावा 4 मासूमों की मौत

सौजन्य से:- Navbharat Times

बीकानेर में तेज रफ्तार डंपर और कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। में NH-11 पर हुई भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय बच्ची पीबीएम अस्पताल में भर्ती है।

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले में सोमवार को दुखद हादसा हुआहै। श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में नेशनल हाईवे-11 (NH-11) पर एक तेज रफ्तार डंपर और कार के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 साल की एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल है।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

पुलिस के अनुसार यह भीषण हादसा दोपहर करीब 1:35 बजे होटल नजद सिजराल के पास हुआ। कार में कुल सात लोग सवार थे, जो हरियाणा से आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे डंपर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों और घायल बच्ची को बाहर निकाला। हादसे में हादसे में कार ड्राइव कर रहे 50 वर्षीय ओमप्रकाश, बेटा भागीरथ बिश्नोई, 45 वर्षीय पत्नी सोरमा देवी और तीन साल की बेटी प्रमिला के अलावा की मौत हो गई। इसके अलावा ओमप्रकाश के दोस्त और रिश्तेदारों के बच्चों भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। इसमें सुरेंद्र कुमार के बेटे 4 साल के रोनित, अमित कुमार की 10 साल की बेटी यशवी और संदीप की बेटी 8 साल की खुशी की मौत हो गई। संदीप की 2 साल की बेटी तनवी घायल है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है कि दुर्घटना डंपर चालक की लापरवाही से हुई या ओवरटेकिंग के चक्कर में। इस घटना की खबर जैसे ही हरियाणा के फतेहाबाद में मृतकों के परिजनों को मिली, वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है, जिनके पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News