होमक्राइमदूसरा बड़ा झटका: जयपुर-लखनऊ उड़ानें फिर से सीमित
क्राइम

दूसरा बड़ा झटका: जयपुर-लखनऊ उड़ानें फिर से सीमित

इंडिगो ने जयपुर-लखनऊ रूट पर उड़ानें फिर से सीमित कर दी हैं। अब दोपहर की उड़ानें सिर्फ 4 दिन में ही चलेंगी।

Dainik Bhaskar के अनुसार14 जुलाई 2026 को 07:03 am बजे
दूसरा बड़ा झटका: जयपुर-लखनऊ उड़ानें फिर से सीमित

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Lucknow Indigo Flight Schedule Update | Air Connectivity Impact

जयपुर-लखनऊ रूट पर यात्रियों को दूसरा बड़ा झटका:इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट अब सिर्फ 4 दिन ही मिलेगी, 1 जुलाई को बंद की थी मॉर्निंग फ्लाइट

- कॉपी लिंक

जयपुर और लखनऊ के बीच हवाई सफर करने वाले पैसेंजर्स को एक महीने में दूसरा बड़ा झटका लगा है। इंडिगो ने दोपहर में संचालित होने वाली अपनी फ्लाइट 6E-7482 का संचालन सीमित कर दिया है। अब यह फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ 4 दिन ही संचालित होगी।

इससे पहले 1 जुलाई से इस रूट पर संचालित सुबह की सीधी फ्लाइट बंद कर दी गई थी। ऐसे में दोनों शहरों के बीच रोजाना सीधी एयर कनेक्टिविटी का दावा कमजोर पड़ गया है।

एयरलाइन का नया शेड्यूल

इंडिगो की फ्लाइट 6E-7482 अब केवल सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ही जयपुर से लखनऊ और लखनऊ से जयपुर के बीच संचालित होगी।

मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इस रूट पर कोई सीधी फ्लाइट उपलब्ध नहीं होगी। इससे रेगुलर ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को अब या तो दूसरे शहरों के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होगी या फिर ट्रैवल प्लान बदलना पड़ेगा।

इन पर पड़ेगा ज्यादा असर

इस फैसले का सबसे ज्यादा असर व्यापारिक यात्रा करने वाले लोगों, सरकारी काम से आने-जाने वाले अधिकारियों, स्टूडेंट्स, मरीजों और पर्यटन से जुड़े पैसेंजर्स पर पड़ने की संभावना है।

पहले जहां रोजाना सीधी फ्लाइट मिलने से यात्रा आसान रहती थी, वहीं अब सप्ताह के तीन दिन सीधी सेवा उपलब्ध नहीं होने से यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं।

एविएशन सेक्टर से जुड़े जानकारों का मानना है कि किसी भी प्रमुख रूट पर सीधी फ्लाइट की संख्या कम होने से पैसेंजर्स का रुझान दूसरे विकल्पों की ओर बढ़ता है।

जयपुर और लखनऊ के बीच लगातार बढ़ती यात्रा मांग के बावजूद फ्लाइट संचालन में कटौती से दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क प्रभावित होगा।

- बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर चला बुलडोजर: पुलिस बोली- मकान किसने गिराया, पता नहीं; पिछले हफ्ते FBI की चार्जशीट में नाम आया

- राजस्थानी प्रेम कहानीभारत की 'मोनालिसा' क्यों कहलाई राजस्थान की ‘बणी-ठणी’: राजा और 'राधा' का वो दिव्य प्रेम, जिसने किशनगढ़ को वृंदावन बना दिया; पार्ट–2

- ट्रेन से 3 करोड़ का सोना पारकर जमीन में गाड़ा: लॉजिस्टिक कंपनी का कर्मचारी पानी पीने स्टेशन पर उतरा था, तभी बैग ले उड़े चोर

- बात खरी हैये कौन नेताजी हैं, जिन्हें विरोधी 'गैंडा स्वामी' बुलाते हैं: विधायकजी का 'ट्रांसफर', पटवारी परेशान; पुलिस की ये आवाज दिल को छूती है

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें