उदयपुर में गर्मी बढ़ने की संभावना: दिन का तापमान 39.1 डिग्री पहुंचा, टूरिस्ट स्पॉट पर कम हुई लोगों की आवाजाही
उदयपुर में रविवार को गर्मी फिर तेज हो गई, दोपहर बाद तेज तपन के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिन तापमान बढ़ने की संभावना है, बाद में मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Heatwave: Day Temp 39.1°, Night 27°C; More Rise Expected
उदयपुर में गर्मी बढ़ने की संभावना:तेज धूप में टूरिस्ट स्पॉट पर नहीं पहुंच रहे लोग, दिन का तापमान 39.1 डिग्री पहुंचा
- कॉपी लिंक
उदयपुर में रविवार को गर्मी फिर तेज हो गई। सुबह कुछ देर चली ठंडी हवा से लोगों को राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तेज गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर बाद तेज तपन के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गई।
उदयपुर की फतहसागर झील की पाल, सहेलियों की बाड़ी, सज्जनगढ़ सहित अन्य टूरिस्ट स्पॉट पर छुट्टी होने के बावजूद टूरिस्ट की संख्या बेहद कम रही। शाम को लोग घूमने और झील में बोटिंग के लिए पहुंचे। रविवार को अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले दो दिन तापमान बढ़ने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ आरएस देवड़ा ने बताया कि उदयपुर में अगले दो दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 10 जून के आसपास मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान बादल छाने, कहीं-कहीं बारिश होने और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कानोता बांध छलका

जयपुर में बारिश से छलका कानोता बांध, राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

एक शहर, दो मिजाज: आधे जयपुर में 8 घंटे बारिश, आधा सूखा रहा, अब 3 दिन बारिश का यलो अलर्ट - Jaipur News


