होमराजनीतिसंजय भाटिया राजस्थान, बिप्लब देव एमपी के भाजपा प्रभारी: 36 राज्यों-UTs की लिस्ट जारी; स्मृति ईरानी, राम माधव समेत 5 चेहरों को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी
राजनीति

संजय भाटिया राजस्थान, बिप्लब देव एमपी के भाजपा प्रभारी: 36 राज्यों-UTs की लिस्ट जारी; स्मृति ईरानी, राम माधव समेत 5 चेहरों को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी

- Hindi News - National - BJP State Incharge List: Smriti Irani & Ram Madhav Get New Roles संजय भाटिया राजस्थान, बिप्लब देव एमपी के भाजपा प्रभारी:36 राज्यों-UTs की लिस्ट जारी; स्मृति ईरानी, राम माधव समेत 5 चेहरों को दो-द…

bhaskar.com के अनुसार23 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
संजय भाटिया राजस्थान, बिप्लब देव एमपी के भाजपा प्रभारी:  36 राज्यों-UTs की लिस्ट जारी; स्मृति ईरानी, राम माधव समेत 5 चेहरों को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- National

- BJP State Incharge List: Smriti Irani & Ram Madhav Get New Roles

संजय भाटिया राजस्थान, बिप्लब देव एमपी के भाजपा प्रभारी:36 राज्यों-UTs की लिस्ट जारी; स्मृति ईरानी, राम माधव समेत 5 चेहरों को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी

- कॉपी लिंक

भाजपा ने बुधवार को 36 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टी के नए प्रभारियों और 24 राज्यों में सह-प्रभारियों का ऐलान किया। संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में पहले डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल प्रभारी थे। वहीं, मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी डॉ. महेंद्र सिंह के पास थी।

नई लिस्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। तीन अन्य नेताओं को भी दो-दो राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है। यूपी में 4 सह-प्रभारी नियुक्त हुए हैं।

UP-पंजाब-गुजरात के प्रभारी नहीं बदले, 18 अगस्त को हुई थी नियुक्ति

भाजपा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रभारी नहीं बदले हैं। विनोद तावड़े उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया पंजाब और तरुण चुघ गुजरात के प्रभारी बने रहेंगे। इन तीनों नेताओं की नियुक्ति 18 अगस्त को ही की गई थी। उस समय पार्टी ने कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी बाद में नियुक्त किए जाएंगे।

अब नई लिस्ट में इन तीनों राज्यों और उनके प्रभारियों के नाम फिर से शामिल किए गए हैं। ये तीनों राज्य 2027 में विधानसभा चुनाव वाले 7 राज्यों में शामिल हैं। इनके अलावा उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में अगले साल चुनाव होंगे।

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कोई सह-प्रभारी नहीं

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा ने कोई सह-प्रभारी नियुक्त नहीं किया है। इसमें अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव, लद्दाख और लक्षद्वीप शामिल है। मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में भी सिर्फ प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, कोई सह-प्रभारी नहीं है।

एंटनी प्रभारी और सह-प्रभारी दोनों बने, यूपी में 4 सह-प्रभारी बने; 4 खास फैक्ट्स

- 5 राज्यों में दो-दो सह-प्रभारी: असम, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और तमिलनाडु में दो-दो सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

- महाराष्ट्र में 3 सह-प्रभारी: बैजयंत जय पांडा प्रभारी हैं। वहीं, अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी बनाए गए हैं।

- अनिल एंटनी को दो राज्यों में दोहरी जिम्मेदारी: अनिल एंटनी नगालैंड के प्रभारी बनाए गए हैं। वे गोवा के सह-प्रभारी भी होंगे।

- UP में 1 प्रभारी के साथ 4 सह-प्रभारी: विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है, जबकि उनके साथ चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

---------------------------------

यह खबरें भी पढ़ें…

मध्य प्रदेश: नए प्रभारी बिप्लब पूर्व CM, 4 नेताओं को दूसरे राज्यों का जिम्मा

मध्य प्रदेश के नए भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। अभी त्रिपुरा पश्चिम सीट से लोकसभा सांसद हैं। वह RSS के पूर्व स्वयंसेवक भी रह चुके हैं। बिप्लब से पहले डॉ. महेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश प्रभारी थे। भाजपा के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई लिस्ट में मध्य प्रदेश के चार नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 4 साल से प्रभारी रहे तावड़े को चुनावी राज्य यूपी भेजा

भाजपा ने अब तक बिहार के सह-प्रभारी रहे हरीश द्विवेदी को नया प्रभारी बना दिया है। वह उत्तर प्रदेश के बस्ती से हैं और बस्ती लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। वहीं, करीब 4 साल तक बिहार के प्रभारी रहे विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। तावड़े के बिहार प्रभारी रहते भाजपा पहली बार राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाने में सफल हुई। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: डी. पुरंदेश्वरी के बाद स्मृति ईरानी दूसरी महिला प्रभारी

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। दैनिक भास्कर ने एक महीने पहले ही बताया था कि प्रदेश प्रभारी की रेस में स्मृति ईरानी का नाम सबसे आगे है। डी. पुरंदेश्वरी के बाद स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ भाजपा की दूसरी महिला प्रदेश प्रभारी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: BJP ने का प्रभारी बदला, तीन नेताओं को दूसरे राज्यों का प्रभार

भाजपा ने राजस्थान में डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल की जगह संजय भाटिया को नया प्रभारी बनाया गया है। कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य के तीन नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारियां दी हैं। इनमें सुनील बंसल और सतीश पूनिया को दो-दो राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें