मात्र ₹34,000 में करें जयपुर, जोधपुर, पुष्कर और उदयपुर की सैर, IRCTC लाया 6 दिनों का हवाई टूर - irctc rajasthan air tour package explore jaipur udaipur jodhpur and pushkar at 34000 6 days itinerary
मात्र ₹34,000 में करें जयपुर, जोधपुर, पुष्कर और उदयपुर की सैर, IRCTC लाया 6 दिनों का हवाई टूर क्या आप राजस्थानी कल्चर को करीब से देखना चाहते हैं? अगर हां, तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। ...और पढ़ें HighLi…

सौजन्य से:- Jagran
मात्र ₹34,000 में करें जयपुर, जोधपुर, पुष्कर और उदयपुर की सैर, IRCTC लाया 6 दिनों का हवाई टूर
क्या आप राजस्थानी कल्चर को करीब से देखना चाहते हैं? अगर हां, तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। ...और पढ़ें
HighLights
- IRCTC का 6 दिवसीय 'रॉयल राजस्थान' हवाई टूर पैकेज उपलब्ध
- हैदराबाद से जयपुर, जोधपुर, पुष्कर, उदयपुर की शानदार ट्रिप
- यह पैकेज ₹34,000 से शुरू, सितंबर में है ट्रिप
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर के महीने में राजस्थान की राजसी संस्कृति, भव्य किलों और खूबसूरत झीलों का दीदार करने का एक शानदार मौका आ गया है। दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने एक बेहतरीन एयर टूर पैकेज पेश किया है, जिसका नाम है 'रॉयल राजस्थान'।
6 दिनों की इस ट्रिप की बुकिंग करके आप आराम से राजस्थान की सुंदरता का मजा ले सकते हैं। इस पैकेज से जुड़ी सभी डिटेल्स नीचे दी गई हैं। आइए जानते हैं।
(Image Source: AI-Generated)
क्या है टूर का रूट?
इस पैकेज का कोड SHA12 है और यह ट्रिप कुल 6 दिन और 5 रातों के लिए है। इस सफर में टूरिस्ट्स को राजस्थान के चार सबसे मशहूर शहरों की सुंदरता निहारने का मौका मिलेगा, जिनमें जयपुर, जोधपुर, पुष्कर और उदयपुर शामिल हैं।
क्या है फ्लाइट का शेड्यूल?
यह हवाई ट्रिप हैदराबाद से शुरू होगी। इस सफर के लिए 28 सितंबर 2026 की तारीख तय की गई है।
- हैदराबाद से उदयपुर: ट्रिप की शुरुआत 28 सितंबर की सुबह होगी। फ्लाइट हैदराबाद से 07:50 बजे उड़ान भरेगी करेगी और 09:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
- जयपुर से हैदराबाद वापसी: ट्रिप खत्म होने के बाद 3 अक्टूबर 2026 को फ्लाइट रात 21:20 बजे जयपुर से उड़ान भरेगी और 23:20 बजे आपको वापस हैदराबाद छोड़ देगी।
इस ट्रिप में आपको क्या-क्या मिलेगा?
IRCTC ने इस पैकेज को डिजाइन करते वक्त पर्यटकों के आराम का खास ख्याल रखा है। इस पैकेज में आपको ये सब सुविधाएं मिलेंगी:
- आने और जाने के लिए हवाई टिकट
- होटल में ठहरने की बढ़िया व्यवस्था
- सफर के दौरान बस से परिवहन
- खाने की व्यवस्था
- एक अनुभवी गाइड की सुविधा
- यात्रा बीमा
पैकेज का खर्च और किराए की जानकारी
यह एक कम्फर्ट क्लास का पैकेज है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹34,000 रखी गई है। कमरे के चुनाव के आधार पर किराया अलग-अलग तय किया गया है:
खबरें और भी
- अकेले ठहरने पर: ₹45,950
- दो लोगों के साथ ठहरने पर: ₹36,000 प्रति व्यक्ति
- तीन लोगों के साथ ठहरने पर: ₹34,000 प्रति व्यक्ति
- बच्चों के लिए (5-11 वर्ष, बेड के साथ): ₹31,700
- बच्चों के लिए (5-11 वर्ष, बिना बेड के): ₹28,650
- छोटे बच्चों के लिए (2-4 वर्ष, बिना बेड के): ₹21,550
पार्ट पेमेंट की है सुविधा
अगर आपकी बुकिंग का कुल अमाउंट ₹50,000 से ज्यादा है, तो आप पार्ट पेमेंट यानी किश्तों में भी भुगतान कर सकते हैं। हवाई पैकेजों के मामले में, आपको शुरुआत में कुल राशि का 30% भुगतान करना होगा, जबकि बची हुई 70% राशि का भुगतान फाइनल पेमेंट के रूप में करना होगा।
अगर आप राजस्थान की संस्कृति और रॉयल्टी को अनुभव करना चाहते हैं, तो यह टूर पैकेज एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। बुकिंग के लिए आपको IRCTC टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर जाना होगा।
यह भी पढ़ें- एक साथ करें शिरडी साईं धाम, त्र्यंबकेश्वर और शनि शिंगणापुर के दर्शन, IRCTC लाया किफायती टूर पैकेज
यह भी पढ़ें- एक पैकेज में घूमें ताजमहल, स्वर्ण मंदिर, दिल्ली और चंडीगढ़... फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट है IRCTC का यह टूर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटपूतली-बहरोड़ में मूसलाधार बारिश, अलवर में झरने बहे: करौली में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; आज 21 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट - Jaipur News

राजस्थान में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट: कोटा में अच्छी बरसात के लिए गढ़े भैरूजी को निकाला, अलवर में सड़कें डूबीं; 245 बांध खाली - Jaipur News

उदयपुर में जगमगाई स्ट्रीट लाइटें और हटा कचरा: जर्जर सड़कों और स्पार्किंग पर कार्रवाई की मांग, जमादार सुनीता लोट बनीं 'पब्लिक की स्टार' - Udaipur News


