राजस्थान में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट: कोटा में अच्छी बरसात के लिए गढ़े भैरूजी को निकाला, अलवर में सड़कें डूबीं; 245 बांध खाली - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Forecast In Alwar Dausa Bharatpur LIVEराजस्थान में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट:कोटा में अच्छी बरसात के लिए गढ़े भैरूजी को निकाला, अलवर में सड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Forecast In Alwar Dausa Bharatpur
LIVEराजस्थान में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट:कोटा में अच्छी बरसात के लिए गढ़े भैरूजी को निकाला, अलवर में सड़कें डूबीं; 245 बांध खाली
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान के 21 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 7 अगस्त से उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। विभाग के अनुसार राज्य में 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय र
बुधवार (5 अगस्त) को भरतपुर संभाग के अलावा जयपुर संभाग के जिलों में भी 3 इंच तक पानी बरसा। वहीं, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा बरसात अलवर के गोविंदगढ़ में 72 एमएम (मिलीमीटर) दर्ज की गई। कोटा में अच्छी बरसात के लिए 4 साल बाद गढ़े भैरूजी को निकालने और पूजा की परंपरा निभाई गई।
राजस्थान में इस सीजन में अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बारिश हुई है। राज्य के 245 बांध अब भी खाली हैं।
मानसून के बड़े अपडेट्स
कहां कितनी हुई बारिश: पिछले 24 घंटों में अलवर, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, डीग, दौसा और जयपुर में 72 एमएम तक (मिलीमीटर) बरसात दर्ज हुई। अलवर शहर व आसपास के इलाकों में तेज बारिश से बाजारों की सड़कें डूब गईं। इनके अलावा जयपुर, कोटा, राजसमंद, टोंक, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई।
कल से तेज होगी बारिश:मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (परिसंचरण तंत्र) उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन अभी श्रीगंगानगर, रोहतक और गया से होकर गुजर रही है। इस सिस्टम के असर से राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
राज्य में अब भी 245 बांध खाली: राजस्थान में कम बारिश का असर अब बांधों पर भी दिखने लगा है। राज्य में छोटे-बड़े कुल 693 बांध हैं, जिनमें से केवल 15 बांध ही पूरी तरह भर (फुल हो) पाए हैं, जबकि 245 बांध ऐसे हैं जिनमें बिल्कुल भी पानी नहीं है। वहीं, 433 बांध ऐसे हैं, जिनमें आंशिक तौर पर (थोड़ा-बहुत) पानी भरा है।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS….
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटपूतली-बहरोड़ में मूसलाधार बारिश, अलवर में झरने बहे: करौली में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; आज 21 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट - Jaipur News

उदयपुर में जगमगाई स्ट्रीट लाइटें और हटा कचरा: जर्जर सड़कों और स्पार्किंग पर कार्रवाई की मांग, जमादार सुनीता लोट बनीं 'पब्लिक की स्टार' - Udaipur News

जयपुर-आज़ादपुर बारिश: क्या न्यायसंगत है दीवानी संपत्ति से सुरक्षित रहने का दावा?


