होमशिक्षा-करियर32 साल बाद यमुना जल पर बनी बात, दिल्ली में हुआ MOU; राजस्थान सहित 6 राज्यों को फायदा
शिक्षा-करियर

32 साल बाद यमुना जल पर बनी बात, दिल्ली में हुआ MOU; राजस्थान सहित 6 राज्यों को फायदा

32 साल बाद यमुना जल पर बनी बात, दिल्ली में हुआ MOU; राजस्थान सहित 6 राज्यों को फायदा राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र सीकर, झुंझुनूं और चूरू में भूजल लगातार नीचे जा रहा है। कई गांवों में खारा पानी लोगों की मजबूरी है। महिलाएं…

Live Hindustan के अनुसार24 जून 2026 को 10:02 am बजे
32 साल बाद यमुना जल पर बनी बात, दिल्ली में हुआ MOU; राजस्थान सहित 6 राज्यों को फायदा

सौजन्य से:- Live Hindustan

32 साल बाद यमुना जल पर बनी बात, दिल्ली में हुआ MOU; राजस्थान सहित 6 राज्यों को फायदा

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र सीकर, झुंझुनूं और चूरू में भूजल लगातार नीचे जा रहा है। कई गांवों में खारा पानी लोगों की मजबूरी है। महिलाएं आज भी कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर होती हैं।

नई दिल्ली में मंगलवार को हुए एक अहम समझौते ने राजस्थान के उन इलाकों में उम्मीद की नई धार बहा दी है, जहां पानी सिर्फ जरूरत नहीं बल्कि रोजमर्रा के संघर्ष का दूसरा नाम है। वर्षों से यमुना के पानी में हिस्सेदारी की मांग कर रहे राजस्थान को आखिरकार वह राजनीतिक और प्रशासनिक सहमति मिल गई, जिसका इंतजार 1994 से किया जा रहा था।

सिर्फ एमओयू नहीं, उम्मीदों का दस्तावेज

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुए एमओयू को केवल एक सरकारी दस्तावेज मानना भूल होगी। यह उन लाखों लोगों की उम्मीदों से जुड़ा फैसला है, जिनके लिए हर गर्मी में पानी का संकट जीवन का सबसे बड़ा सवाल बन जाता है।

शेखावाटी के लिए क्यों है यह बड़ी खबर?

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र सीकर, झुंझुनूं और चूरू में भूजल लगातार नीचे जा रहा है। कई गांवों में खारा पानी लोगों की मजबूरी है। महिलाएं आज भी कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर होती हैं। ऐसे में यमुना के पानी की यह संभावित उपलब्धता केवल पाइपलाइन और नहरों की कहानी नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता बदलने की शुरुआत मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

दिल्ली में समझौते के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश में दशकों से लंबित अंतरराज्यीय जल विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार सुलझाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान लंबे समय से यमुना जल में अपने हिस्से की मांग करता रहा है और 1994 में लिए गए निर्णय को अब सभी संबंधित पक्षों की सहमति से आगे बढ़ाया गया है।

किसानों के लिए राहत की किरण

लेकिन इस समझौते का सबसे बड़ा पक्ष राजनीतिक नहीं, मानवीय है। शेखावाटी के किसान वर्षों से बारिश की अनिश्चितता और गिरते भूजल स्तर के बीच खेती कर रहे हैं। कई इलाकों में खेती की लागत बढ़ती गई और पानी की उपलब्धता घटती गई। यमुना जल परियोजना आगे बढ़ती है तो इसका सीधा असर कृषि, पेयजल और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे सकता है।

पानी से बदल सकती है अर्थव्यवस्था

विशेषज्ञ मानते हैं कि पानी की उपलब्धता बढ़ने से न सिर्फ खेती को नया आधार मिलेगा, बल्कि उद्योग और निवेश की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि भूजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकेगा

सहयोग की राजनीति का उदाहरण

इस पूरे घटनाक्रम में एक और महत्वपूर्ण संदेश छिपा है। वर्षों तक फाइलों और बैठकों में अटकी रहने वाली परियोजनाएं तब आगे बढ़ती हैं जब राज्यों और केंद्र के बीच सहमति बनती है। यमुना जल समझौता उसी सहमति की मिसाल बनकर सामने आया है।

अब असली परीक्षा जमीन पर

हालांकि एमओयू के बाद अब असली चुनौती परियोजना को जमीन पर उतारने की होगी। पानी कब तक पहुंचेगा, कितनी मात्रा में पहुंचेगा और उसका वितरण कैसे होगा, जैसे सवाल अभी बाकी हैं। लेकिन इतना तय है कि मंगलवार को दिल्ली में हुए इस समझौते ने राजस्थान, खासकर शेखावाटी के लोगों को एक नई उम्मीद जरूर दी है।

रेगिस्तान में पानी की नई आस

रेगिस्तान की धरती पर पानी की हर बूंद की कीमत होती है। ऐसे में यमुना के पानी को लेकर हुआ यह समझौता केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि उन लाखों परिवारों के भविष्य से जुड़ा फैसला है, जो वर्षों से आसमान की ओर देखकर बारिश और सरकार की ओर देखकर पानी का इंतजार कर रहे थे।

लेखक के बारे में

Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News