जोधपुर में 31 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना: पिछले 24 घंटे में 30 एमएम पानी बरसा, यलो अलर्ट जारी - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Rain Update | Yellow Alert Issued For Next 6 Days | Weather News जोधपुर में 31 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना:पिछले 24 घंटे में 30 एमएम पानी बरसा, यलो अलर्ट जारी - कॉप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Rain Update | Yellow Alert Issued For Next 6 Days | Weather News
जोधपुर में 31 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना:पिछले 24 घंटे में 30 एमएम पानी बरसा, यलो अलर्ट जारी
- कॉपी लिंक
जोधपुर शहर में अगले 6 दिनों के लिए बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इसका यलो एलर जारी किया है। वहीं रविवार सुबह भी मौसम बदला और शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर चला। वहीं सामान्य बारिश की बात की जाए तो पिछले दो दिन से चले बारिश के दौर में ये आंकड़ा 0.5 एमएम ज्यादा तक पहुंच गया है।
तापमान गिरा, बारिश सामान्य से ज्यादा
जोधपुर शहर में लगातार चल रहे बारिश के दौर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इधर, 26 जुलाई तक जोधपुर में 121.9 एमएम बारिश होती है, जो अब तक 122.4 एमएम हो चुकी है। ये सामान्य से 0.5 एमएम ज्यादा है।
आगे क्या: अगले सप्ताह भी जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने। अगले 6 दिनों यानी 31 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही तापमान भी गिरेगा और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
- RPSC चेयरमैन बोले- राजस्थान में पेपर लीक नहीं होने देंगे: जयपुर में JLO भर्ती परीक्षा के दौरान पहली बार खुद निरीक्षण करने पहुंचे
- पाली में बारिश, बाड़मेर में कलेक्ट्रेट के आगे पानी भरा: जैसलमेर में सड़क बही, 10 गांवों का संपर्क टूटा; अजमेर में बांध ओवरफ्लो
- पुलिस को AI ने बताया 133 मौतों का कारण: जयपुर में 3 साल में हुए एक्सीडेंट की डिजिटल जांच; बदलेंगे रोड डिजाइन-ट्रैफिक सिस्टम
- बात खरी हैमंत्री किरोड़ी को क्यों चाहिए 'कलाकार': कैबिनेट मिनिस्टर का रंग-बिरंगी छतरी के साथ 'रेन-डांस', गुटखाबाजों को इन्फ्लूएंसर की 'बद्दुआ'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस पर छात्रों का आरोप, 'अगवा' की चेतावनी

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News


