जोधपुर में आज आधे शहर में नहीं आएगा पानी: 31 मई और 1 जून का शेड्यूल भी बदलेगा, जानिए किन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Water Supply Disruption | May 31, June 1 Affected Areas जोधपुर में आज आधे शहर में नहीं आएगा पानी:31 मई और 1 जून का शेड्यूल भी बदलेगा, जानिए किन इलाकों में नहीं होगी सप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Water Supply Disruption | May 31, June 1 Affected Areas
जोधपुर में आज आधे शहर में नहीं आएगा पानी:31 मई और 1 जून का शेड्यूल भी बदलेगा, जानिए किन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई
- कॉपी लिंक
जोधपुर शहर के आधे इलाकों में आज पानी बंद रहेगा, जिससे शहरवासियों को किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जलदाय विभाग पिछले 45 दिनों में छठी बार कटौती घोषित की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। विभाग के अनुसार, आवश्यक मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते सप्लाई रोकी जाएगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु के लिए जल भंडारण और जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइप लाइनों के अति आवश्यक रखरखाव और सफाई के लिए 30 मई को शहर के समस्त फिल्टर हाउस से जलापूर्ति बंद रहेगी।
सप्लाई शेड्यूल में निम्न बदलाव किए गए हैं
कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस- इन फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में 30 मई को होने वाली जलापूर्ति अब 31 मई को की जाएगी। वहीं, 31 मई को होने वाली जलापूर्ति 1 जून को होगी।
झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस- इन फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र (सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास) में आज सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इसके बाद इन क्षेत्रों में 31 मई को होने वाली जलापूर्ति 1 जून को और 1 जून को की जाने वाली जलापूर्ति 2 जून को होगी।
45 दिन में 6 बार शटडाउन
अघोषित कटौतियों से अलग, अगर केवल बाहरी स्रोतों और जलदाय विभाग के आधिकारिक प्रेसनोट्स का ही विश्लेषण किया जाए, तो एक बेहद चौंकाने वाला और रोचक पहलू सामने आता है। महज पिछले 40-45 दिनों के भीतर ही विभाग ने 6 बार शहर में जलापूर्ति बंद करने या शेड्यूल बदलने की सूचना जारी की है।
14 अप्रैल: मेंटेनेंस के नाम पर सप्लाई बंद रखी गई।
18 मई: फिल्टर हाउस की सफाई के नाम पर शटडाउन किया गया।
21 मई: इंदिरा गांधी नहर से पानी पहुंचने में देरी के कारण सप्लाई बंद रही।
24 मई: फिर से रखरखाव के नाम पर सप्लाई रोकी गई।
28 मई: एक बार फिर सप्लाई शेड्यूल बदला गया।
30 मई: अब एक बार फिर समस्त फिल्टर हाउस से जलापूर्ति बंद रखने का नया आदेश आ गया है
- नए आयकर अधिनियम से टैक्सपेयर्स का काम हुआ आसान: सेमीनार में अधिकारी बोले- 819 से घटाकर 536 किए गए सेक्शन, कठिन शब्दों को हटाया
- समदड़ी-लूनी रेललाइन पर कार्य के चलते 10 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित: 2 रद्द, तीन ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी; दो ट्रेन में बढ़ाए कोच
- गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन जारी: 10वीं पास लड़कियां कर सकती हैं अप्लाई, 10 जून अंतिम तिथि
- सुप्रीम कोर्ट बोला-जोजरी नदी में प्रदूषण की CBI जांच कराएं: डीजीपी से पूछा-सुन रहे हैं क्या; नदी में पाइपलाइन से छोड़ा जा रहा था गंदा पानी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


