होमक्राइमराजस्थान में आज शहरों की सरकार का होगा फैसला... प्रदेश की 305 नगर निकायों में चुने जाएंगे मेयर, सभापति और अध्यक्ष
क्राइम

राजस्थान में आज शहरों की सरकार का होगा फैसला... प्रदेश की 305 नगर निकायों में चुने जाएंगे मेयर, सभापति और अध्यक्ष

राजस्थान में 9 सितंबर को हुए निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद शहरों की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई. सोमवार को प्रदेश के 305 नगर निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष का चुनाव होगा. चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ह…

gnttv.com के अनुसार21 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
राजस्थान में आज शहरों की सरकार का होगा फैसला... प्रदेश की 305 नगर निकायों में चुने जाएंगे मेयर, सभापति और अध्यक्ष

सौजन्य से:- gnttv.com

राजस्थान में 9 सितंबर को हुए निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद शहरों की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई. सोमवार को प्रदेश के 305 नगर निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष का चुनाव होगा. चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

भाजपा सत्ता का इस्तेमाल कर रही है. तो वहीं कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है. प्रदेश में 32 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो चुका है. जबकि जोधपुर, जयपुर और कोटा नगर निगम व सुकेत नगर पालिका के कुछ वार्डो में दोबारा मतदान होने के कारण इन जगहों पर अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को होगा. ऐसे में 273 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया आज होगी.

राजस्थान के निकाय चुनाव पर पूरे देश की निगाहें हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव परिणाम आने के बाद लोगों का धन्यवाद दिया और जीत की बधाई दी. ऐसे में कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही पार्टियों ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकी है.

राजस्थान में उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगम में मेयत पद के लिए चुनाव होंगे. इसके अलावा 41 नगर परिषद में भी सभापति चुने जाएंगे. साथ ही 262 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष चुने जाएंगे. चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी की. इस दौरान निर्दलीयों को अपने कब्जे में लेने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए. राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार 32 निकायों में अध्यक्ष भाजपा का चुन लिया गया है. साथ ही दो में कांग्रेस और दो में भाजपा समर्थित निर्दलीय निर्विरोध चुने गए हैं. भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा की महिला मेयर भी निर्विरोध चुनी जा चुकी है.

राजस्थान के उदयपुर में भाजपा के 53, कांग्रेस के 23 और अन्य के चार पार्षद हैं. यहां भाजपा के पारस सिंघवी और कांग्रेस की डॉ पूनम कंवर चुनाव मैदान में हैं और दोनों के बीच सीधा मुकाबला है.

बीकानेर में कांग्रेस के 42, भाजपा के 24 और अन्य के 11 पार्षद हैं. यहां भी दोनों ही पार्टियों का मुकाबला है. तो वहीं अलवर में भाजपा के 28, कांग्रेस के 23 और निर्दलीय 14 पार्षद हैं.

पाली में कांग्रेस के 29, भाजपा के 21 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं. अजमेर में कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 व निर्दलीय 11 पार्षद हैं.

जयपुर जोधपुर और अजमेर में मेयर का चुनाव 25 सितंबर को होगा. जयपुर में भाजपा के 78 कांग्रेस के 57 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं. जोधपुर में भाजपा के 45 कांग्रेस के 44 और 10 निर्दलीय पार्षद हैं. कोटा में भाजपा के 57 कांग्रेस के 39 और 4 निर्दलीय पार्षद हैं.

सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगी और उसके बाद चुनाव नतीजे की घोषणा की जाएगी. प्रदेश के कुल 305 नगर निकायों में से 32 निकाय में अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं. जबकि चार निकायों में 25 सितंबर को मतदान प्रक्रिया होगी. बाड़ेबंदी के दौरान पूरे प्रदेश में जगह-जगह हंगामा देखने को मिला. तिजारा के तिजारा के पार्षदों को हरियाणा में गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम कांग्रेस के नेता भाजपा पर हमला बोल रहे हैं और गलत तरह से चुनाव जितने का आरोप लगा रहे हैं.

ये भी पढे़ं

- बीजेपी से नाराज हुए कोर वोटर, कांग्रेस नहीं निर्दलीयों पर जताया भरोसा, राजस्थान निकाय चुनाव ने बढ़ाई चिंता

- भजनलाल, वसुंधरा, गजेंद्र सिंह, मदन राठौड़... इन बड़े लीडर्स के इलाके में बीजेपी को बड़ा झटका

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें