जयपुर में 30 मिनट में 2 इंच तक बारिश: सड़कें लबालब, गाड़ियां बंद हुई, दुकानों में घुसा पानी; कोटा में भी बरसात - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Monsoon Rainfall Photos Update; Jaipur IMD Weather | Jaisalmer Bikaner Barmer Kota जयपुर में 30 मिनट में 2 इंच तक बारिश:सड़कें लबालब, गाड़ियां बंद हुई, दुकानों में घु…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Monsoon Rainfall Photos Update; Jaipur IMD Weather | Jaisalmer Bikaner Barmer Kota
जयपुर में 30 मिनट में 2 इंच तक बारिश:सड़कें लबालब, गाड़ियां बंद हुई, दुकानों में घुसा पानी; कोटा में भी बरसात
- कॉपी लिंक
जयपुर में गुरुवार दोपहर 2 इंच बरसात से सड़कें पानी से लबालब हो गई। जगह-जगह पानी भर गया, जिससे गाड़ियां बंद हो गईं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन सवारों को हुई। सुभाष चौक इलाके में दुकानों में पानी घुस गया। ऐसा ही हाल एमडी रोड का रहा।
जानकारी के अनुसार- जयपुर कलेक्ट्रेट, चारदीवारी के आसपास करीब 50MM (2 इंच) पानी बरसा। शहर के अलावा सांगानेर एरिया में 33MM, जेएलएन मार्ग में 11.4, फागी में 15, जालसू में 12, कालवाड़ में 4 और आमेर एरिया में 2MM पानी बरसा।
जयपुर के साथ ही नागौर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा के भी कुछ इलाकों में 20 से 35MM तक बरसात हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान नागौर के सांजू में 25MM, डेगाना में 35, खींवसर में 13, सवाई माधोपुर के बामनवास में 10, बीकानेर के छतरगढ़ में 14, धौलपुर के बसेड़ी में 5, कोटा के चेचट में 17, कानावास में 4, राजसमंद के रेलमगरा में 5, भीलवाड़ा के सहाड़ा में 22, जोधपुर के भोपालगढ़ में 20MM बरसात दर्ज हुई।
इससे पहले बुधवार (24 जून) को भरतपुर, जयपुर, नागौर, सीकर, चूरू और श्रीगंगानगर के कुछ इलाकों में 1 इंच या उससे ज्यादा बरसात हुई। श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई, जहां का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS..
ये जिले रहे सबसे ज्यादा गर्म
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कल 26 जून का मौसम: IMD ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी; राजस्थान में तूफान की चेतावनी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलेगी

जयपुर में 2 इंच तक बारिश, सड़कें लबालब: गाड़ियां बंद हुई, दुकानों में घुसा पानी; कोटा में भी बरसात - Jaipur News

2026 गाइड में राजस्थान में छोटे किसानों के लिए 45 एचपी से कम के सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर


