बिजली का तार गिरते ही जला जाने का हादसा: परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा
राजस्थान के उदयपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। दुकान से दूध लेने निकले 38 वर्षीय लहरीलाल वागरिया पर घर के सामने से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया, जिससे मृत्यु हो गई।

सौजन्य से:- Jagran
उदयपुर हादसा: दूध लेने निकला युवक बिजली का तार गिरते ही जिंदा जला, मुआवजे की मांग को लेकर 3 घंटे तक प्रदर्शन
शहर से सटे लकड़वास गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। दुकान से दूध लेने निकले 38 वर्षीय लहरीलाल वागरिया ...और पढ़ें
HighLights
- चार महीने बाद दो बेटियों की होनी है शादी
- पत्नी-बेटियां बेसुध; मुआवजे की मांग पर तीन घंटे जाम
जागरण संवाददाता, उदयपुर। शहर से सटे लकड़वास गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। दुकान से दूध लेने निकले 38 वर्षीय लहरीलाल वागरिया पर घर के सामने से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया।
करंट लगते ही उनके शरीर में आग भड़क उठी और वह लोगों की आंखों के सामने जिंदा जल गए। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन करंट के भय से कोई भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। चार महीने बाद उनकी दो बेटियों की शादी होनी थी, ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो पत्नी और बेटियां शव देखकर बेसुध हो गईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने झामरकोटड़ा-उदयपुर मार्ग पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
करीब तीन घंटे बाद प्रशासन ने आर्थिक सहायता, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
सात बच्चों का सहारा छिना, नवंबर में बजनी थी शहनाई
लहरीलाल अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और छह बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। नवंबर में उनकी दो बड़ी बेटियों की शादी तय है और परिवार तैयारियों में जुटा था।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और ढीले बिजली तारों की शिकायत की जा रही थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई और पूरे क्षेत्र की बिजली लाइनों की तत्काल जांच की मांग की है।
खबरें और भी
जेल में हत्यारोपियों की डांस पार्टी, वीडियो वायरल
राजस्थान की चित्तौड़गढ़ जिला जेल से सामने आए एक वीडियो ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिटायर्ड एएसआई के बेटे अजयराज सिंह हत्याकांड के आरोपियों का बैरक में दाल-बाटी-चूरमा की दावत उड़ाते, डांस करते और मोबाइल से वीडियो बनाते हुए फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर आठ विचाराधीन बंदियों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस पर छात्रों का आरोप, 'अगवा' की चेतावनी

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News


