रेलवे ने बढ़ाई सीटें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला लिया है। यह फैसला छुट्टियों और आगामी त्योहारों के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया गया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Railway News | Extra Coaches Added In Asarwa, Jaipur, Sabarmati Express
उदयपुर की 3 मुख्य ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे:असारवा, जयपुर इंटरसिटी और साबरमती एक्सप्रेस में रेलवे ने बढ़ाई सीटें
- कॉपी लिंक
उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर से चलने वाली 3 प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला लिया है। छुट्टियों और आगामी त्योहारों के कारण ट्रेनों में लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
अतिरिक्त कोच जुड़ने से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट आसानी से मिल सकेगी और आखिरी समय पर टिकट बुक कराने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। इस फैसले से उदयपुर से जयपुर, असारवा और गुजरात व जैसलमेर रूट पर सफर करने वाले लोगों का सफर अधिक आरामदायक और सुविधाजनक हो सकेगा। यह व्यवस्था 31 अगस्त तक लागू रहेगी।
त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए यह 2 महीने की विशेष सुविधा दी गई है।
जानकारी के अनुसार उदयपुर-असारवा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19609/19610) में सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए 1 अतिरिक्त स्लीपर डिब्बा जोड़ा गया है। वहीं राजधानी जयपुर की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12991/12992) में 1 अतिरिक्त जनरल यानी द्वितीय श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया गया है। इसके अलावा जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में भी इस व्यस्त रूट को देखते हुए तय अवधि के लिए अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं।
इस व्यवस्था से सीधे तौर पर उन यात्रियों को बड़ा फायदा होगा जो लंबे समय से वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने को मजबूर थे। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, इलाज या पढ़ाई के सिलसिले में जयपुर-अहमदाबाद आने-जाने वाले मरीजों, छात्रों और पर्यटन सीजन में उदयपुर घूमने आ रहे देशी-विदेशी पर्यटकों को आसानी से सीट मिल सकेगी। इन अतिरिक्त डिब्बों के जुड़ने से रोजाना सैकड़ों नए यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलेगी और बोगियों में अत्यधिक भीड़भाड़ कम होने से सफर आरामदायक रहेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने जमीनों की आरक्षित दरें 47 फीसदी तक बढ़ाई

भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित

गुरु पूर्णिमा पर राजस्थान में भक्तिमय माहौल : मेहंदीपुर बालाजी में उमड़े श्रद्धालु, पुष्कर में स्नान और पूजा का दौर


