क्या उदयपुर के दुर्गा नर्सरी चौराहे पर भ्रष्टाचार का खेल? नाले के ऊपर सड़क धंसी, ईवी कार पहिए उतरे
उदयपुर के दुर्गा नर्सरी चौराहे पर नाले के ऊपर सड़ी हुई सड़क धंसने से ईवी कार गड्ढे में उतर गई। मेयर के घर के पास नाला छोड़े जाने का आरोप। लोगों ने किया नगर निगम पर सवाल।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Road Caves In | EV Car Falls Into Pit At Durga Nursery Road
उदयपुर में धंसी सड़क, गड्ढे में उतरी ईवी कार:लंबा जाम लगा, मेयर के घर के आगे छोड़े गए नाले का असर; इस रोड पर 3 साल में तीसरी घटना
- कॉपी लिंक
उदयपुर शहर में दुर्गा नर्सरी चौराहे पर सोमवार शाम को सड़क धंसने से एक इलेक्ट्रिक कार (ईवी) गड्ढे में उतर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार का आधा भाग सड़क पर आधा नाले के अंदर था। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और बड़ी संख्या में लोग मौके प
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गा नर्सरी चौराहा पर जिस जगह हादसा हुआ, इस मेन रोड पर पिछले तीन साल के अंदर तीसरी घटना है। सबसे बड़ी बात यह है कि निवर्तमान मेयर के घर के पास तक नाला बना रखा है, लेकिन उसे आगे 50 मीटर और बना देते तो ये पूरा एरिया कवर हो जाता।
आरोप है कि मेयर के घर से आगे नाला छोड़े जाने के कारण सड़क बार-बार धंस रही है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
नाले के ऊपर सड़क धंसी, ईवी कार पहिए उतरे
सोमवार शाम करीब 7 बजे उदयपुर के दुर्गा नर्सरी चौराहा पर यह सड़क धंसी। कुम्हारों का भट्टा से दुर्गा नर्सरी चौराहा से पहले सीधे अशोक नगर की तरफ टर्न लेने वाली जगह पर यह घटना हुई। जहां पहले गुड्डू कचोरी की शॉप हुआ करती थी, उसके बाहर नाले के ऊपर की सड़क धंस गई। इस बीच इस सड़क पर गुजर रही एक ईवी कार के आगे के पहिए सड़क में उतर गए।
शोर मचते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच कार सवार बाहर निकला और बाद में चौराहा से यातायात पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस टीम ने सबसे पहले बैरिकेड्स लगाकर उस रास्ते की तरफ जाने वाले वाहनों को रोका। कार को क्रेन के जरिए बाहर निकाला गया।
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस दौरान दुपहिया वाहन अंदर गिरते तो बड़ा हादसा हो जाता। लोगों ने कहा कि यहां पर पूर्व में हादसे हुए फिर भी नगर निगम ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
सूचना मिलने पर यातायात पुलिस सीआई आदर्श कुमार, नगर निगम के अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, नगर निगम के सीआई मांगीलाल डांगी मौके पर पहुंचे। सीआई आदर्श कुमार ने टीम से सबसे पहले जहां सड़क धंसी, वहां पर बैरिकेड्स लगवाए, ताकि कोई वाहन उस तरफ नहीं जाए। फिर भीड़ के बीच लगे जाम को टीम ने खुलवाया।
मौके पर आए अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल ने बताया कि यहां तक नाले का टेंडर हो चुका है और जल्द काम शुरू होने वाला है।
मेयर के घर से 50 मीटर का टुकड़ा ले लेते तो ये नहीं होता
इधर, वहां दुकानदारों और लोगों ने बताया कि अशोकनगर से दुर्गा नर्सरी रोड की तरफ नाले निर्माण का काम किया गया। यहां पर निवर्तमान मेयर जीएस टांक के घर के बाहर तक तो नाला बना दिया गया, लेकिन इसके आगे करीब 50 मीटर का टुकड़ा छोड़ दिया गया। लोगों ने बताया कि ये टुकड़ा भी कवर कर देते तो आज यह घटना नहीं होती, जिसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा था।
अब इसी रोड पहले हुए हादसे के बारे में जाने
- दो साल पहले आयड़ पुलिया और दुर्गा नर्सरी चौराहा के पास पुराने नाले पर बनी सड़क धंस गई थी। आयड़ पुलिया के आगे आइनॉक्स सिनेमा और सुखाड़िया समाधि से पहले रात के समय एकाएक सड़क धंस गई थी। एक तरफ सड़क करीब 100 फीट लंबी और करीब 10 फीट चौड़ा डामर का भाग करीब 4 फीट नीचे जाकर धंस गई थी और उसके बाद कई महीने वहां काम चला, जिसके चलते आईनॉक्स वाली रोड को बंद रखा गया था।
- तीन साल पहले अशोक नगर मेन रोड पर उदासीन आश्रम मंदिर के बाहर दुकानों के आगे पार्क की गई गाड़ियां नाले में गिर गई थी। वहां पर पुराने नाले का आरसीसी स्ट्रक्चर टूटने के बाद यह घटना हुई। इसमें भी वहां रहने वाले व्यापारियों ने नगर निगम के कई चक्कर काटे, लेकिन कई महीनों तक नाला नहीं बनाया था।
उदयपुर की ये खबरें भी पढ़े…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 35 लाख की ज्वेलरी लूट के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार, क्या कह रहे हैं वे...

रातों-रात 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, जोधपुर कमिश्नर फिर बदले: रिफाइनरी से जुड़े एसपी फील्ड से बाहर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद


