खींवसर ने कहा: कोटा की रिपोर्ट आ गई, वहां खून रोकने की जगह पानी के इंजेक्शन दिए; बीकानेर में 3 को बचा लिया - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Kota Report Arrived, Where Water Injections Were Given Instead Of Stopping The Bleeding; 3 Were Saved In Bikaner. खींवसर ने कहा:कोटा की रिपोर्ट आ गई, वहां खून रोकने की जगह पानी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Kota Report Arrived, Where Water Injections Were Given Instead Of Stopping The Bleeding; 3 Were Saved In Bikaner.
खींवसर ने कहा:कोटा की रिपोर्ट आ गई, वहां खून रोकने की जगह पानी के इंजेक्शन दिए; बीकानेर में 3 को बचा लिया
- कॉपी लिंक
कोटा में प्रसूताओं की मौतों का मामला सुलझा नहीं कि बीकानेर में 5 प्रसूताओं की किडनी फेल और आईसीयू में भर्ती करने से हड़कंप मच गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बीकानेर घटनाक्रम की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। मंत्री ने कहा कि कोटा की घटना और बीकानेर की घटना एक जैसी नहीं है।
कोटा की रिपोर्ट आ गई है। उसमें प्रसूताओं को खून रोकने के लिए दिए जाने वाले इंजेक्शन की जगह पानी के इंजेक्शन लगा दिए। लेकिन, बीकानेर में चारों प्रसूताओं की हिस्ट्री अलग है। उनको पानी के इंजेक्शन नहीं दिए। 3 को बचा लिया है और एक वेंटिलेटर पर है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, बीकानेर के पीबीएम सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के बाद 5 प्रसूताओं की किडनी फेल हो गई। घटना का पता चलते ही मंत्री खींवसर ने स्वास्थ्य भवन में हाईलेवल मीटिंग की। बैठक में कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान चिकित्सा मंत्री ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने से जुड़े मामले की विस्तार से अधिकारियों से जानकारी ली।
मंत्री ने कहा कि बीकानेर में भर्ती प्रसूताएं ग्रामीण परिवेश की हैं और अलग-अलग तिथि में भर्ती हुईं। सभी का इलाज अलग तरह से हुआ। डिहाइड्रेशन, खून की कमी, संक्रमित मरीज सहित कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण को बड़ी चुनौती मानते हुए कहा कि हमने उच्च स्तर पर इसके सुधार के लिए प्रयास शुरू किए हैं। लेकिन बीकानेर की रिपोर्ट 3 घंटे में मंगवा ली है।
कोटा और बीकानेर के घटनाक्रम में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उधर, बीकानेर में प्रसूताओं की किडनी फेल होने पर मंत्री ने जोधपुर से एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम बीकानेर रवाना की। मंत्री ने कहा कि बीकानेर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के साथ पीबीएम प्रशासन के साथ जोधपुर की टीम से रिपोर्ट मंगवाई है।
कोटा में सरकारी इंजेक्शन की जगह बाजार के लोकल इंजेक्शन में मिला पानी
मंत्री के अनुसार, कोटा में प्रसूताओं को आरएमएससीएल के अधिकृत इंजेक्शन की जगह मृतक प्रसूताओं को बाजार से मंगवाए इंजेक्शन लगा दिए थे। डॉक्टरों को पावर है कि इमरजेंसी में खून रोकने के लिए 20 से 25% तक लोकल इंजेक्शन मंगवा सकते हैं। यही हुआ और कोटा में बाजार से मंगवाए इंजेक्शन में खून रोकने वाले केमिकल की जगह पानी था। खून रोकने का इंजेक्शन पानी से भरा होने से खून रुका नहीं और मौतें हो गईं।
कोटा में सभी मृतकों की सिजेरियन डिलीवरी
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार बीकानेर में जिन पांच मरीजों के संबंध में चर्चा की जा रही है, उनमें से तीन की डिलीवरी सामान्य तथा दो की सिजेरियन हुई थी। कोटा में सभी मृतकों की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। बीकानेर में एक मरीज गंभीर एक्लेम्पसिया से पीड़ित थी, जो प्रसूति से जुड़ी अत्यंत गंभीर स्थिति मानी जाती है।
कोटा फिर बीकानेर में वैसी ही घटना पर विपक्ष ने घेरा, जूली बोले-सिस्टम फेल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीकानेर घटनाक्रम पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत के बाद अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी खराब होने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया।
महिलाएं आईसीयू, वेंटिलेटर और डायलिसिस पर जीवन और मौत से संघर्ष कर रही हैं। यह कोई सामान्य घटना नहीं है, यह भाजपा सरकार की विफल स्वास्थ्य नीतियों, प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही के अभाव का भयावह परिणाम है। प्रदेश में एक के बाद एक गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय मामलों को दबाने और अपनी छवि बचाने में लगी हुई है। आखिर इन मौतों और प्रसूताओं की बिगड़ती हालत की जिम्मेदारी कौन लेगा? कब तक सरकार विफलताओं को छिपाती रहेगी?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


