जेल से भागकर जयपुर आए बदमाशों का बर्थ-डे पार्टी में हुआ विवाद, चाकू से मारकर एक दोस्त की हत्या
जेल से भागकर जयपुर आए 3 बदमाशों ने बर्थ-डे पार्टी में लड़की को थप्पड़ मारने पर अपने दोस्त पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Murder: Birthday Party Fight Ends In Stabbing
लड़की को थप्पड़ मारने पर दोस्त की हत्या:जेल से भागकर जयपुर आए 3 बदमाश, साथियों के साथ बर्थ-डे पार्टी कर रहे थे
- कॉपी लिंक
जयपुर में बर्थ-डे पार्टी के दौरान हुए बदमाशों ने चाकू घोंपकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी भरतपुर ओपन जेल से भागकर जयपुर आए थे। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक क्लब में बर्थ-डे पार्टी कर रहे थे।
रात करीब 2:30 बजे किसी बात को ग्रुप में शामिल लड़की को एक बदमाश ने थप्पड़ मार दिया। इस पर विवाद हो गया। कुछ बदमाशों ने अपने साथाी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद ही घायल को जयपुरिया हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना मानसरोवर इलाके के आतिश मार्केट की रविवार देर रात की है। मृतक बदमाश की पहचान धौलपुर बखेड़ी निवासी अन्नू गुर्जर (25) के रूप में हुई है।
SHO (मानसरोवर) लखन सिंह खटाना ने बताया- मानसरोवर के आर्तिश मार्केट में रविवार रात बर्थ-डे पार्टी में झगड़े के दौरान चाकू घोंपकर अन्नू गुर्जर की हत्या की गई। मानसरोवर थाना पुलिस ने लहूलुहान हालत में उसे जयपुरिया हॉस्पिटल भिजवाया। डॉक्टर्स ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
लड़की को थप्पड़ मारने पर हुआ झगड़ा
प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि एक ही ग्रुप के सभी बदमाश मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक क्लब में बर्थ-डे पार्टी करने पहुंचे थे। बदमाशों के ग्रुप में एक लड़की भी पार्टी के दौरान शामिल थी। रात करीब 2:30 बजे किसी बात को लेकर अन्नू गुर्जर ने लड़की को थप्पड़ मार दिया।
गुस्से में अनुज ने अपने साथियों के साथ मिलकर झगड़ा किया। मारपीट के दौरान सब्जी काटने वाले चाकू उठाकर अन्नू के घोंप दिया। लहूलुहान होने पर उसे सभी साथी तुरंत जयपुरिया हॉस्पिटल ले गए। सुबह करीब 5:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जानकारी कर हत्या में शामिल आठ बदमाशों को हिरासत में ले लिया।
जेल से पार्टी करने आए थे बदमाश
आरोपी कुलदीप और कुल्लू गुर्जर भरतपुर ओपन जेल में हत्या के दो मामलों में सजा काट रहे थे। इनमें गोल्डी मर्डर केस पुलिस थाना शहर जयपुर और पाकिस्तानी नागरिक हकरुल्ला का जेल में मर्डर, पुलिस थाना लालकोठी इन दो मामलों में आरोपी थे। जबकि तीसरा आरोपी राजेश गुर्जर रेप केस (हिण्डौन सिटी) मामले में आजीवन कारवास की सजा काट रहा था। तीनों आरोपी अपने साथियों के साथ भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर जयपुर आए थे।
अपने पुराने साथी अनुज गुर्जर, अनुज सूप, आकाश गुर्जर व क्षेत्रपाल गुर्जर सहित अन्य के साथ बर्थ-डे पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान अनुज गुर्जर से साथी अन्नू गुर्जर का विवाद हो गया। अनुज गुर्जर ने आकाश गुर्जर, हन्नी गुर्जर, गजेन्द्र गुर्जर सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर रसोई में काम आने वाले चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
मृतक अन्नू गुर्जर सजायाफ्ता कैदी कुलदीप व कुल्लू के मामा का लड़का था। पुलिस की ओर से अनुज गुर्जर सहित 8 बदमाशों को राउंडअप कर लिया गया है। ओपन जेल से फरार बदमाशों के खिलाफ अलग से भी मामला दर्ज किया गया है।
---
ये खबर भी पढ़ें…
हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात गैंगस्टरों में दुश्मनी:लॉरेंस, गोदारा, ठेहट और आनंदपाल गैंग के 90 से ज्यादा बदमाश, हर घड़ी गैंगवार का खतरा
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में इस वक्त बारूद के ढेर पर चिंगारी जैसी स्थिति बनी हुई है। देश और राजस्थान के सबसे कुख्यात और एक-दूसरे के जानी-दुश्मन करीब 90 हार्डकोर अपराधी इस जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं। इनमें लॉरेंस, रोहित गोदारा, आनंदपाल सिंह (AP गैंग), राजू ठेहट, राजू फौजी, बलभाराम जाट और शिवराज सिंह जैसे गैंग के बदमाश शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
- ग्राउंड रिपोर्टजहां 5 मौत, वहां 6 बड़ी खामियां: जयपुर-अजमेर हाईवे पर 10 किमी में 40 से ज्यादा अवैध स्टॉपेज, रेलिंग कूदकर हाईवे क्रॉस कर रहे
- राजस्थानी प्रेम कहानीऐसी आवाज जिस पर दिल हार बैठे राजा: एक थी बणी-ठणी... जब संगीत की महफिल में ठहर गईं सबकी नजरें; एपिसोड-1
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर में घुसी, 5 की मौत, VIDEO: जोधपुर में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंसे शव
- भास्कर एक्सक्लूसिवइंजीनियर्स का 2 लाख का खेल,चहेतों को 43.86-करोड़ का ठेका: पोल खुली तो 50 लाख के टेंडर देने वाला SE सस्पेंड, करोड़ों वालों पर एक्शन नहीं
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 35 लाख की ज्वेलरी लूट के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार, क्या कह रहे हैं वे...

रातों-रात 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, जोधपुर कमिश्नर फिर बदले: रिफाइनरी से जुड़े एसपी फील्ड से बाहर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद


