जयपुर में बड़ा हादसा! घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 की मौत
Sign In Advertisement X राजस्थान के जयपुर में एक भीषण हादसा हुआ है. यहां के खो नागोरियान इलाके में एक घर के भीतर चल रही पटाखा फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई. इस…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान के जयपुर में एक भीषण हादसा हुआ है. यहां के खो नागोरियान इलाके में एक घर के भीतर चल रही पटाखा फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई. इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू किया.
जानकारी के मुताबिक, यह पटाखा फैक्ट्री किसी खुले मैदान या औद्योगिक क्षेत्र में नहीं, बल्कि आबादी वाले इलाके के एक मकान के अंदर चलाई जा रही थी. अचानक लगी आग के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में झुलसे पांचों घायलों को इलाज के लिए SMS अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक झुलसे हुए लोगों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बचाने के लिए मेडिकल टीम लगातार प्रयास कर रही है.
हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया. घटनास्थल पर सिविल डिफेंस की टीम समेत दमकल की गाड़ियां भेजी गईं. आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने में टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर कलेक्टर संदेश नायक, ADM सहित सिविल डिफेंस के अधिकारी खुद ग्राउंड पर पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी देखरेख में राहत बचाव कार्य आगे बढ़ाया, जिससे मलबे में दबे लोगों को समय पर बाहर निकाला जा सके.
Advertisement
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जानकारी में सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में चल रही थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग अब भी इस बात से सहमे हुए हैं कि घर के अंदर चल रही फैक्ट्री इतनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन गई.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


