होमक्राइमजयपुर में फिर बड़ा हादसा, बम फैक्ट्री अग्निकांड के बादनिर्माणाधीन बिल्डिंग में मिट्टी धसी , 3 की मौत
क्राइम

जयपुर में फिर बड़ा हादसा, बम फैक्ट्री अग्निकांड के बादनिर्माणाधीन बिल्डिंग में मिट्टी धसी , 3 की मौत

जयपुर में खो नागोरियान की बम पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड से अभी शहर उभरा भी नहीं था कि एक बार फिर प्रदेश में निर्माणाधीन इमारत के लिए बेसमेंट की खुदाई के दौरान हादसा हो गया। घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई। जयपुर: राजस्था…

Navbharat Times के अनुसार11 जून 2026 को 12:09 pm बजे
जयपुर में फिर बड़ा हादसा, बम फैक्ट्री अग्निकांड के बादनिर्माणाधीन बिल्डिंग में मिट्टी धसी , 3 की मौत

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर में खो नागोरियान की बम पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड से अभी शहर उभरा भी नहीं था कि एक बार फिर प्रदेश में निर्माणाधीन इमारत के लिए बेसमेंट की खुदाई के दौरान हादसा हो गया। घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर पिछले दिनों से लगातार हादसों का शहर बना हुआ है। एक बार फिर गुरुवार को राजधानी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां वैशाली नगर के गांधी पथ पर एक दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत के लिए बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था, तभी अचानक मिट्टी की विशाल ढांग (टीला) भरभराकर ढह गई।

मिट्टी के मलबे दबे मजदूर

इस हादसे के वक्त वहां काम कर रहे कई मजदूर मिट्टी के मलबे के नीचे जिंदा दफन हो गए। आनन-फानन में शुरू किए गए राहत और बचाव कार्य के बावजूद, मलबे से तीन महिला मजदूरों को मृत निकाला गया। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लापरवाही की जांच कर रही हैं।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News