होमशिक्षा-करियरराजस्थान के अजमेर में स्कूल की दीवार गिरी, 3 कारें दबीं; जयपुर में 7 डिग्री लुढ़का पारा
शिक्षा-करियर

राजस्थान के अजमेर में स्कूल की दीवार गिरी, 3 कारें दबीं; जयपुर में 7 डिग्री लुढ़का पारा

- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

Hindustan के अनुसार5 सितंबर 2026 को 05:33 am बजे
राजस्थान के अजमेर में स्कूल की दीवार गिरी, 3 कारें दबीं; जयपुर में 7 डिग्री लुढ़का पारा

सौजन्य से:- Hindustan

- NCR

- उत्तर प्रदेश- लखनऊ

- वाराणसी

- बरेली

- मुरादाबाद

- मेरठ

- आगरा

- अलीगढ़

- प्रयागराज

- गोरखपुर

- कानपुर

- बाराबंकी

- आजमगढ़

- बलिया

- भदोही

- चंदौली

- गाजीपुर

- जौनपुर

- मऊ

- मिर्जापुर

- सोनभद्र

- बस्ती

- कुशीनगर

- देवरिया

- महाराजगंज

- संतकबीरनगर

- सिद्धार्थनगर

- बागपत

- शामली

- बिजनौर

- बुलंदशहर

- हापुड़

- मुजफ्फर नगर

- सहारनपुर

- बदायूं

- लखीमपुरखीरी

- पीलीभीत

- शाहजहांपुर

- एटा

- फिरोजाबाद

- मैनपुरी

- मथुरा

- अंबेडकर नगर

- अमेठी

- गौरीगंज

- श्रावस्ती

- बलरामपुर

- बहराइच

- फैजाबाद

- गोंडा

- रायबरेली

- फतेहपुर

- सीतापुर

- सुल्तानपुर

- औरैया

- अकबरपुर

- बिल्ल्होर

- ललितपुर

- महोबा

- कानपुर देहात

- चित्रकूट

- बांदा

- इटावा

- फर्रुखाबाद

- कन्नौज

- हमीरपुर

- हरदोई

- झांसी

- उरई

- उन्नाव

- हाथरस

- अमरोहा

- रामपुर

- संभल

- गंगापार

- कौशाम्बी

- प्रतापगढ़ - कुंडा

- बिहार

- उत्तराखंड

- झारखंड

- अन्य राज्य

By Sachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान

मौसम विभाग ने शनिवार को पूर्वी राजस्थान के तीन जिलों धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 24 जिलों में यलो अलर्ट है।

राजस्थान में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी जयपुर से लेकर अजमेर, दौसा, अलवर और सवाई माधोपुर तक बारिश का दौर जारी है। कहीं रातभर रुक-रुककर बरसात हुई तो कहीं सुबह से झमाझम बारिश ने सड़कों को पानी-पानी कर दिया। अजमेर में बारिश के बीच एक स्कूल की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में पास खड़ी तीन कारें दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं तेज बारिश की चेतावनी के चलते झालावाड़ और करौली में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

जयपुर में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार सुबह तक जारी रहा। लगातार बरसात से राजधानी के तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग ने शनिवार को पूर्वी राजस्थान के तीन जिलों धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 24 जिलों में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।

जयपुर में शुक्रवार दोपहर बाद कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इसके बाद शाम से रुक-रुककर बरसात का सिलसिला चलता रहा। शनिवार सुबह भी शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश जारी रही।

जयपुर एयरपोर्ट पर 12.3 मिमी और कलेक्ट्रेट पर 9 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। ग्रामीण इलाकों में कुछ स्थानों पर एक इंच तक पानी बरसा। बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 7 डिग्री गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अजमेर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे प्लाजा सिनेमा के पास आर्य पुत्री स्कूल की दीवार अचानक ढह गई। बारिश के बीच गिरी दीवार का मलबा पास खड़ी तीन कारों पर जा गिरा। इससे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

अजमेर में शनिवार सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में भी करीब 3.5 डिग्री की गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी जिले में बारिश की संभावना जताई है।

दौसा जिले में करीब 15 दिन बाद बारिश का दौर लौटा है। बांदीकुई और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात से ही रुक-रुककर बारिश होती रही। शनिवार सुबह भी कई जगह बारिश जारी रही।

बांदीकुई में रातभर में करीब 25 मिमी यानी लगभग एक इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज बरसात के कारण झालानी बगीची रेलवे फाटक क्षेत्र और बसवा रोड पर पानी भर गया। बारिश के बाद तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट हुई है। इस मानसून सीजन में जिले में अब तक करीब 400 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

अलवर जिले में भी शनिवार सुबह बारिश का जोर रहा। कई इलाकों में तेज बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गईं। शुक्रवार से पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में सक्रिय हुए सिस्टम का असर अलवर, दौसा, भरतपुर और आसपास के जिलों में दिखाई दे रहा है।

पिछले 24 घंटे में बारां, कोटा, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा और टोंक के कई क्षेत्रों में 1 से 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई है।

सवाई माधोपुर के खंडार में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 175 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह आंकड़ा 3 सितंबर शाम 6 बजे से 4 सितंबर शाम 6 बजे तक का है। जिले के कई इलाकों में बारिश के कारण नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ी है।

चित्तौड़गढ़, बूंदी और बारां में भी बारिश के बाद नदियों और झरनों का जलस्तर बढ़ने लगा है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन रही है।

टोंक जिले में शनिवार सुबह से कई जगह रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। बांध के भराव क्षेत्र में बारिश होने से बीसलपुर बांध में पिछले 24 घंटे में 2 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है।

शनिवार सुबह 6 बजे बीसलपुर बांध का जलस्तर 314.10 आरएल मीटर दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम राजस्थान की पूर्वी सीमा पर सक्रिय है। मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर और नारनौल से होते हुए लो-प्रेशर सिस्टम, उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और डालटनगंज के रास्ते बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

इसी सिस्टम के कारण पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर मजबूत हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 5 और 6 सितंबर को भी पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रह सकता है। यानी अगले 48 घंटे में बारिश से राहत की उम्मीद कम है और कुछ इलाकों में भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें