होमकृषिजोधपुर- सड़कें बनीं दरिया,अंडरपास में सवारियों से भरी बस फंसी: सीकर में 3 फीट तक भरा पानी, जयपुर में पेड़ टूटे; 5 दिन भारी बरसात की चेतावनी - Jaipur News
कृषि

जोधपुर- सड़कें बनीं दरिया,अंडरपास में सवारियों से भरी बस फंसी: सीकर में 3 फीट तक भरा पानी, जयपुर में पेड़ टूटे; 5 दिन भारी बरसात की चेतावनी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Heavy Rain | Udaipur, Sawai Madhopur Alert; Bengal Depression LIVEजोधपुर- सड़कें बनीं दरिया,अंडरपास में सवारियों से भरी बस फंसी:सीकर में 3 फीट तक भरा पानी, जयपुर में…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 जुलाई 2026 को 10:30 am बजे
जोधपुर- सड़कें बनीं दरिया,अंडरपास में सवारियों से भरी बस फंसी:  सीकर में 3 फीट तक भरा पानी, जयपुर में पेड़ टूटे; 5 दिन भारी बरसात की चेतावनी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Heavy Rain | Udaipur, Sawai Madhopur Alert; Bengal Depression

LIVEजोधपुर- सड़कें बनीं दरिया,अंडरपास में सवारियों से भरी बस फंसी:सीकर में 3 फीट तक भरा पानी, जयपुर में पेड़ टूटे; 5 दिन भारी बरसात की चेतावनी

- कॉपी लिंक

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। जोधपुर में सोमवार दोपहर करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। शहर की सड़कों पर पानी नदी की तरह बहने लगा। यहां ड्राइवर की लापरवाही के कारण सवारियों से भरी बस पानी में फंस गई।

सीकर जिले में भारी बरसात से हालात बिगड़े हैं। शहर के प्रमुख इलाकों में 1 से 3 फीट तक पानी भर गया है। इसके कारण बाइक सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी भरने से रास्ते भी बंद हुए हैं। पाली के सादड़ी में मूसलाधार बारिश हुई।

जयपुर में देर रात हुई तेज बारिश के कारण कई सड़कें धंस गई हैं, जगह-जगह बड़े पेड़ भी टूटे हैं। सड़कों पर भारी जलभराव होने के कारण वहां खड़ी कारों के पहिए तक पानी में डूब गए। बीते 24 घंटे में सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में भी 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सबसे ज्यादा एक्टिविटी उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में नजर आ रही है। रविवार को भी इन संभाग के जिलों में अच्छी बरसात हुई। राजस्थान के कई इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक भारी बरसात की आशंका है।

पहले देखिए, मौसम की 3 PHOTOS…

गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स

जयपुर में अब तक सामान्य से ज्यादा बरसात: सीकर में रविवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार सुबह तक जारी रहा। यहां कुछ घंटों में 29 मिमी. से जयादा पानी बरसा है। शहर के प्रमुख सड़कें पानी में डूब गई हैं। जयपुर में रातभर रुक-रुककर बरसात हुई। राजधानी के मानसरोवर और गोपालपुरा इलाकों में सड़कें धंसने से 8 से 10 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। जगह-जगह पेड़ भी टूटे हैं।

भराव क्षमता का 67 प्रतिशत जलस्तर: बीसलपुर बांध में पानी की आवक शुरू हो गई है। बांध के भीलवाड़ा और टोंक जिले में स्थित कैचमेंट एरिया में पिछले चार दिन से बारिश होने से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांध में 20 सेमी पानी आया है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 313.66 आरएल मीटर यानी कुल भराव क्षमता का 67 प्रतिशत हो गया है।

अगले 5-6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून: राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस नए वेदर सिस्टम के असर से राज्य के पूर्वी भागों में आगामी 5-6 दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इसके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

अब देखिए- राजस्थान में बारिश की अन्य PHOTOS…

यह खबर भी पढ़ें…

मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें