होमक्राइमजयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत; 5 लोग 90% तक झुलसे
क्राइम

जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत; 5 लोग 90% तक झुलसे

जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत; 5 लोग 90% तक झुलसे राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत…

Hindustan Hindi News के अनुसार9 जून 2026 को 10:06 am बजे
जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत; 5 लोग 90% तक झुलसे

सौजन्य से:- Hindustan Hindi News

जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत; 5 लोग 90% तक झुलसे

राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों को इलाज के लिए सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, भर्ती कराए गए अधिकांश घायलों का शरीर 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस चुका है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने और राहत-बचाव कार्य के लिए कई दमकल वाहनों को लगाया गया। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी।

आईटीआई कॉलेज के पास स्थित है फैक्ट्री

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि यह पटाखा फैक्ट्री खोह-नागोरियान क्षेत्र के आयशा नगर तलाई इलाके में आईटीआई कॉलेज के पास स्थित है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे पांच लोगों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच के बाद सामने आएगी आग लगने की वजह

कलेक्टर ने बताया कि फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं और प्रशासन हर पहलू की पड़ताल कर रहा है।

घटना से इलाके में मचा हड़कंप

पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में प्रशासन की मदद की। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी है।

लेखक के बारे में

Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News