होमक्राइमकोटा पुलिस ने महिला गांजा तस्कर समेत 3 को पकड़ा: 38 किलो डोडा चूरा और 12 लाख का माल जब्त, कार-स्कूटी भी बरामद - Kota News
क्राइम

कोटा पुलिस ने महिला गांजा तस्कर समेत 3 को पकड़ा: 38 किलो डोडा चूरा और 12 लाख का माल जब्त, कार-स्कूटी भी बरामद - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Police Action | Drug Smugglers Arrested With Ganja Cash Car कोटा पुलिस ने महिला गांजा तस्कर समेत 3 को पकड़ा:38 किलो डोडा चूरा और 12 लाख का माल जब्त, कार-स्कूटी भी बरामद - कॉ…

Dainik Bhaskar के अनुसार25 जुलाई 2026 को 10:15 am बजे
कोटा पुलिस ने महिला गांजा तस्कर समेत 3 को पकड़ा:  38 किलो डोडा चूरा और 12 लाख का माल जब्त, कार-स्कूटी भी बरामद - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Police Action | Drug Smugglers Arrested With Ganja Cash Car

कोटा पुलिस ने महिला गांजा तस्कर समेत 3 को पकड़ा:38 किलो डोडा चूरा और 12 लाख का माल जब्त, कार-स्कूटी भी बरामद

- कॉपी लिंक

ka'कोटा में नशे के कारोबार के खिलाफ सिटी और ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत चेचट थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय डोडा चूरा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर वाहन को रुकवाया।

38 किलो 540 ग्राम अवैध डोडा चूरा और कैश बरामद

कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे तीन कट्टों से 38 किलो 540 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की अर्टिगा कार और 79 हजार रुपये कैश भी जब्त किए हैं। जब्त माल और वाहन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

इस मामले में हरियाणा निवासी पवन विश्नोई और मोहित विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

वहीं, कोटा शहर पुलिस ने नयापुरा थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

महिला तस्कर के पास से 1 किलो से ज्यादा गांजा और कैश जब्त

एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला पूनम के कब्जे से 1 किलो 334 ग्राम गांजा, 3 लाख 46 हजार 100 रुपए नकद, एक बिना नंबर की स्कूटी और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान महिला का पति उमाशंकर उर्फ भाया मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

दोनों मामलों में पुलिस मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में गहन जांच कर रही है।

- LIVEअजमेर में गाड़ियों पर गिरी मकान की दीवार: बाड़मेर में घरों में पानी घुसा, जोधपुर में सुबह से बारिश; आज पूरे राजस्थान में अलर्ट

- घर से चोरी हुई बाइक 17 दिन बाद बरामद: दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद

- चंबल के चार बांध 32 प्रतिशत खाली: पिछले साल कोटा बैराज की केपेसिटी का 7 गुना पानी चंबल में छोड़ा था; रबी फसलों को लेकर चिंता बढ़ी

- रामगंजमंडी में एकादशी पर निकली 4KM लंबी नगर परिक्रमा: रथ के आगे बही दूध की धारा, ढोल-नगाड़ों पर झूमते निकले श्रद्धालु

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें