होमखेलराजस्थान में तेज बरसात की संभावना, यलो अलर्ट के सामने 15 जिलों के लोग तैयार
खेल

राजस्थान में तेज बरसात की संभावना, यलो अलर्ट के सामने 15 जिलों के लोग तैयार

राजस्थान में तेज बरसात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र ने 15 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

Dainik Bhaskar के अनुसार19 जुलाई 2026 को 09:04 am बजे
राजस्थान में तेज बरसात की संभावना, यलो अलर्ट के सामने 15 जिलों के लोग तैयार

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bikaner

- Rajasthan Weather Update | Monsoon Rain Forecast & Temperature Details

जयपुर और अलवर में बारिश:राजस्थान में 3 दिन तेज बरसात की चेतावनी अब तक 25 फीसदी पानी कम बरसा

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रविवार शाम 4 बजे के बाद जयपुर और अलवर में बारिश हुई। जयपुर शहर में हल्की बारिश हुई वहीं ग्रामीण क्षेत्र में चौमूं समेत कई जगह तेज बरसात हुई। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।

मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 15 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश दौसा के बसवा में 32 एमएम (मिलीमीटर) दर्ज की गई है। अलवर, धौलपुर, बूंदी और कोटा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में इस सीजन में अब तक सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है।

हालांकि कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में 20-21 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अब तक बारिश की स्थिति

गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स

पश्चिमी राजस्थान में भी होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार 22 से 28 जुलाई के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान केवल श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में ही हल्की बारिश हुई है।

श्रीगंगानगर में पारा 42.5 डिग्री: राजस्थान में सबसे गर्म इलाका अभी भी श्रीगंगानगर ही बना हुआ है। पिछले 10 में से 9 दिन श्रीगंगानगर ही प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 42.5, जबकि न्यूनतम 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के मौसम से जुड़ी PHOTO

ये शहर सबसे ज्यादा गर्म

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम

जयपुर: राजधानी में रविवार को दिनों गर्मी और उमस है। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा यानी 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात दोनों ही समय तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री ऊपर चल रहा है।

कोटा: शनिवार को उमस रही। यहां अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा में अगले 2 दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। 21 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने से लोगों को राहत मिल सकती है।

उदयपुर: लेक सिटी में बादलों की बेरुखी के कारण बारिश का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। शनिवार को भी दिनभर मौसम ड्राई रहा। मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

अलवर: शनिवार सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन दोपहर होते ही तीखी धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 20 जुलाई से जिले में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अजमेर: जिले में शनिवार को दिनभर तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिन में अजमेर संभाग में मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

जोधपुर: बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक यानी 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर में आगामी तीन दिनों तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।

सीकर: जिले में शनिवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश न होने के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। जिले का अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी होने और धूप-छांव के खेल के कारण उमस का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सीकर जिले में आगामी दिनों में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है, जिससे लोगों को इस गर्मी से राहत मिलेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें