राजस्थान के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: पूर्वी राजस्थान में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां
राजस्थान में मानसून का असर एक बार फिर दिखाई दे सकता है। पहले पूर्वी और बाद में पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने रविवार को प्रदेश के 15 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Rajasthan Weather Update | Monsoon Rain Forecast & Temperature Details
राजस्थान के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म; प्रदेश में अब तक 25 फीसदी कम बरसात
- कॉपी लिंक
राजस्थान में मानसून का असर एक बार फिर दिखाई दे सकता है। पहले पूर्वी और बाद में पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने रविवार को प्रदेश के 15 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश दौसा के बसवा में 32 एमएम (मिलीमीटर) दर्ज की गई है। अलवर, धौलपुर, बूंदी और कोटा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में इस सीजन में अब तक सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर चक्रवाती परिसंचरण तंत्र में परिवर्तित हो चुका है। मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, करनाल और रांची से होकर गुजर रही है।
ऐसे में पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सो में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां आगामी दो-तीन दिन तक जारी रह सकती हैं। हालांकि कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में 20-21 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
अब तक बारिश की स्थिति
गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स
पश्चिमी राजस्थान में भी होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार 22 से 28 जुलाई के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान केवल श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में ही हल्की बारिश हुई है।
श्रीगंगानगर में पारा 42.5 डिग्री: राजस्थान में सबसे गर्म इलाका अभी भी श्रीगंगानगर ही बना हुआ है। पिछले 10 में से 9 दिन श्रीगंगानगर ही प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 42.5, जबकि न्यूनतम 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के मौसम से जुड़ी PHOTO
ये शहर सबसे ज्यादा गर्म
आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम
जयपुर: राजधानी में इन दिनों गर्मी और उमस है। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा यानी 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात दोनों ही समय तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री ऊपर चल रहा है।
कोटा: शनिवार को उमस रही। यहां अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा में अगले 2 दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। 21 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने से लोगों को राहत मिल सकती है।
उदयपुर: लेक सिटी में बादलों की बेरुखी के कारण बारिश का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। शनिवार को भी दिनभर मौसम ड्राई रहा। मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अलवर: शनिवार सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन दोपहर होते ही तीखी धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 20 जुलाई से जिले में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
अजमेर: जिले में शनिवार को दिनभर तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिन में अजमेर संभाग में मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
जोधपुर: बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक यानी 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर में आगामी तीन दिनों तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।
सीकर: जिले में शनिवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश न होने के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। जिले का अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी होने और धूप-छांव के खेल के कारण उमस का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सीकर जिले में आगामी दिनों में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है, जिससे लोगों को इस गर्मी से राहत मिलेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में तेज बरसात की संभावना, यलो अलर्ट के सामने 15 जिलों के लोग तैयार

रेलवे ने कोटा-जयपुर होकर चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को नियमित कर दिया है

उत्तराखंड: खेल कोटे से हुई गलत नियुक्ति पर निगम ने बर्खास्त किया अधिशासी अभियंता


