जोधपुर में सामान्य से 3% ज्यादा बरसात रिकॉर्ड: 24 घंटे में 7.2 एमएम पानी बरसा; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Light Rain & Drizzle Alert For Whole Week जोधपुर में सामान्य से 3% ज्यादा बरसात रिकॉर्ड:24 घंटे में 7.2 एमएम पानी बरसा; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौस…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Light Rain & Drizzle Alert For Whole Week
जोधपुर में सामान्य से 3% ज्यादा बरसात रिकॉर्ड:24 घंटे में 7.2 एमएम पानी बरसा; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
जोधपुर में एक बार के लिए भारी बारिश पर ब्रेक लग चुका है। हालांकि हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी का दौर इस पूरे सप्ताह जारी रहेगा। इधर, मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप भी निकली।
मौसम विभाग ने शाम और रात में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अब तक जिले में सामान्य से 3 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।
सामान्य से 3 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर में 28 जुलाई तक 133.1 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 137.7 एमएम रिकॉर्ड की गई। ऐसे में मानसून में अब तक सामान्य बारिश का रिकॉर्ड 3 प्रतिशत ज्यादा दर्ज किया जा चुका है।
पिछले 24 घंटे में 7.2 एमएम बारिश, तापमान भी गिरा
जोधपुर शहर में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। सुबह से रूक-रूक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे में 7.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
हालांकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन, उमस से लोगों को काफी परेशानी भी हुई।
आगे क्या: अगले दो दिन दिन में बदलेगा मौसम फिर रात या शाम में बारिश
मौसम विभाग की ओर से 2 अगस्त तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन, संभावना बताई है कि अगले दो दिन यानी 28 और 29 जुलाई को एक या दो बारिश या फिर हल्की बूंदाबांदी का दौर चल सकता है।
लेकिन, 30 जुलाई के बाद मौसम विभाग ने शाम या रात में बारिश या फिर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
- सरकारी हॉस्पिटल में ले सकेंगे डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट: मरीजों का डेटा और रिपोर्ट भी मिल जाएगी, जानिए- कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
- जोधपुर में सूने मकान से सोने-चांदी के गहने चोरी: ताले तोड़कर 4 लाख का सामान ले गए चोर, बाहर गया हुआ था परिवार
- स्ट्रीट लाइट और सफाई से संबंधित समस्या हुई हल: सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं आई सामने, बाबूलाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार'
- खेल मंत्री राज्यवर्धन की पहल: प्रोत्साहन राशि के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस पर छात्रों का आरोप, 'अगवा' की चेतावनी

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News


