राजस्थान: पंचायत चुनाव की तैयारी में भाजपा ने कसी कमर, 3 दिन में 23 जिलों में बैठकें
राजस्थान: पंचायत चुनाव की तैयारी में भाजपा ने कसी कमर, 3 दिन में 23 जिलों में बैठकें राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 23 जिलों में कार्यकर्ता बैठकें करेगी। पांच राष्ट्रीय-प्रद…

सौजन्य से:- Amar Ujala
राजस्थान: पंचायत चुनाव की तैयारी में भाजपा ने कसी कमर, 3 दिन में 23 जिलों में बैठकें
राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 23 जिलों में कार्यकर्ता बैठकें करेगी। पांच राष्ट्रीय-प्रदेश पदाधिकारी जिलों में पहुंचकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
विस्तार
राजस्थान में पंचायतराज चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन को जिलों तक सक्रिय करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 23 जिलों में संदर्भ बैठकों का कार्यक्रम तय किया है। इन बैठकों में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पांच पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया 30 सितंबर को खैरथल-तिजारा और अलवर में रहेंगे। इसके बाद 1 अक्टूबर को भरतपुर और दौसा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। भाटिया को हाल ही में राजस्थान का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है और इसके बाद से पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज हुई हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी 30 सितंबर को चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़, 1 अक्टूबर को बांसवाड़ा और डूंगरपुर तथा 2 अक्टूबर को उदयपुर में बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ 30 सितंबर को टोंक और अजमेर, 1 अक्टूबर को ब्यावर और भीलवाड़ा तथा 2 अक्टूबर को राजसमंद पहुंचेंगे।
यह भी पढें- राजस्थान में बारिश का आखिरी दौर: आज तीन संभागों में मेघगर्जन के साथ बौछारें, तेज हवाओं के बाद बढ़ेगी गर्मी
प्रदेश सह प्रभारी कुलजीत सिंह चहल 30 सितंबर को झुंझुनूं और सीकर तथा 1 अक्टूबर को कोटपूतली-बहरोड़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। सीकर प्रवास के दौरान खाटूश्यामजी दर्शन का कार्यक्रम भी रखा गया है। वहीं, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार 30 सितंबर को जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण, 1 अक्टूबर को चूरू और बीकानेर तथा 2 अक्टूबर को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बैठकें करेंगे।
तीन दिन में 23 बैठकेंकार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को 10, 1 अक्टूबर को 9 और 2 अक्टूबर को चार बैठकें प्रस्तावित हैं। इस तरह तीन दिनों में कुल 23 बैठकें होंगी। कार्यक्रम में अलग-अलग नेताओं के प्रवास, बैठक का समय और स्थान तय किया गया है।
भाजपा ने हाल में प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक कर पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की थी। प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव के लिए भी रणनीति तैयार कर मैदान में उतरने को कहा था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan first State in northern India to complete digital identification of farmers

पश्चिमी विक्षोभ-बंगाल की खाड़ी की नमी से बदला राजस्थान का मौसम, जयपुर में बारिश से 7 डिग्री लुढ़का पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के जयपुर में गिरे ओले, बारां में कोहरा: बिहार के मोतिहारी में दो बांध टूटे, 70 घर डूबे; यूपी के बदायूं में सड़क बही


