जोधपुर में सूखा बीतेगा जून, 29 तक छाए रहेंगे बादल: अगले 6 दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं, एक डिग्री तक गिरा तापमान - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Temperature Drops 1 Degree; June Dry; Weather Update जोधपुर में सूखा बीतेगा जून, 29 तक छाए रहेंगे बादल:अगले 6 दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं, एक डिग्री तक गिरा तापमान - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Temperature Drops 1 Degree; June Dry; Weather Update
जोधपुर में सूखा बीतेगा जून, 29 तक छाए रहेंगे बादल:अगले 6 दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं, एक डिग्री तक गिरा तापमान
- कॉपी लिंक
जोधपुर में लगातार गर्मी का असर बना हुआ है। हालांकि गुरुवार सुबह बादल छाए रहे और ठंडी हवा का दौर चला। लेकिन, कुछ देर बाद दोबारा मौसम बदला और धूप निकली।
इधर, लगातार चल रही ठंडी हवा से तापमान भी 1 डिग्री गिरकर 40 से 39 डिग्री तक पहुंच गया। इधर, मौसम विभाग के अनुसार जून महीना भी इस बार सूखा बीतने वाला है।
सुबह छाए बादल, ठंडी हवा चली
गुरुवार को भी सुबह अचानक मौसम बदला। बादल छाए रहे और ठंडी हवा का दौर चला। ऐसे में तापमान में भी हल्की गिरावट देखी गई। लेकिन, शहर में गर्मी का असर इसके बाद भी बना हुआ है।
जानें-अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अुसार आने वाले 6 दिनों में आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। अगले पांच दिन यानी 29 जून तक बादल छाए रहेंगे। वहीं 30 जून को आसमान साफ रहेगा। तापमान भी 40 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। ऐसे में साफ है कि जून महीना भी इस बार सूखा बीतने वाला है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Monsoon: ये मानसून नहीं 'प्री मानसून' है, जयपुर में शुरू हुई झमाझम बारिश, 6 साल बाद जुलाई में एंट्री क्यों?

राजस्थान सरकार सीआरपी नेटवर्क के माध्यम से जल उपयोगकर्ता संघों को मजबूत करेगी

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: दिल्ली-यूपी-बिहार में जल्द होगी बारिश


