मिस राजस्थान 2026 की शुरुआतः 28 फाइनलिस्ट्स की घोषणा, 30 दिन का ग्रूमिंग प्रोग्राम
राजस्थान से लगभग 6500 में से 28 फाइनलिस्ट्स को मिस राजस्थान 2026 में चुना गया है। इन फाइनलिस्ट्स को एक महीने की ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, फिटनेस, कम्युनिकेशन स्किल्स, मेकअप, न्यूट्रिशन, योग, टेबल एटीकेट्स और इंटरनेशनल पेजेंट्स की तैयारी शामिल है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Miss Rajasthan 2026: 28 Finalists Selected, Training Begins
मिस राजस्थान को मिली 28 फाइनलिस्ट, कॉम्पिटिशन शुरू:एक महीने तक देशभर के एक्सपर्ट देंगे ट्रेनिंग, 6500 गर्ल्स में से हुआ सिलेक्शन
- कॉपी लिंक
ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 अब अपने सबसे अहम पड़ाव में प्रवेश कर चुका है। प्रदेशभर से आई करीब 6500 प्रतिभागियों में से चयनित टॉप-28 फाइनलिस्ट्स की घोषणा कूकस स्थित विरासत हेरिटेज में आयोजित सेश सेरेमनी में की गई। पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति, विरासत और आतिथ्य से सजे इस आयोजन में खूबसूरती और प्रतिभा का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को नए अंदाज में प्रस्तुत किया।
राजतिलक और पारंपरिक स्वागत के साथ जब टॉप-28 फाइनलिस्ट्स ने रैंप पर कदम रखा तो मानो राजस्थान की लोक संस्कृति, रंग और परंपराएं जीवंत हो उठीं। प्रतिभागियों ने माधुरी चेतावनी की ओर से डिजाइन किए गए पारंपरिक लहंगे और हुकुम सिंह की राजस्थानी ज्वेलरी पहनकर रैंप वॉक की। पूरा आयोजन राजस्थान के कल्चर, हेरिटेज और पारंपरिक खानपान को समर्पित नजर आया।
फ्यूजन ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मिस राजस्थान की आयोजक निमिषा मिश्रा, योगेश मिश्रा और डायरेक्टर एकता जैन सहित फैशन, बिजनेस और ग्लैमर जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।
अब शुरू होगी 30 दिन की विशेष ग्रूमिंग
मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि चयनित 28 प्रतिभागियों को 4 जुलाई तक एक महीने की विशेष ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान देश और विदेश के विशेषज्ञ उन्हें रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, फिटनेस, कम्युनिकेशन स्किल्स, मेकअप, न्यूट्रिशन, योग, टेबल एटीकेट्स और इंटरनेशनल पेजेंट्स की तैयारी से जुड़ी ट्रेनिंग देंगे।
ग्रूमिंग सेशन में वॉक ट्रेनिंग शाहरुख, मेकअप एवं सेल्फ ग्रूमिंग मधु यादव, फोटोग्राफी वासु जैन, योग एवं वेलनेस रंजीता जैन, मोटिवेशनल सेशन आलोक शर्मा और एकता जैन, न्यूट्रिशन रूचि बरतरिया, स्माइल केयर डॉ. नीदा मदान, स्किन केयर डॉ. विवेक रूंगटा सहित कई विशेषज्ञ देंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय सेशन में मिस ओसियन वर्ल्ड 2024 एलिसा मिस्कोवस्का, रनर-अप सोनिया ड्यूडीक और लौरा हडसन भी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगी।
इवेंट के फोटोज देखिए…
संस्कृति से जोड़ने की थीम
आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि इस बार मिस राजस्थान का पूरा फोकस अपनी जड़ों और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने पर रहेगा। प्रतियोगिता की थीम राजस्थान के कल्चर, हेरिटेज और ट्रेडिशन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करना है। उनका कहना है कि यह केवल ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि युवतियों के व्यक्तित्व विकास और उन्हें वैश्विक मंच के लिए तैयार करने का अभियान है।
योगेश मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान पिछले 28 वर्षों से प्रदेश की प्रतिभाओं को मंच दे रहा है। इसी मंच से निकलकर सिमरन शर्मा ने मिस ग्रैंड इंडिया, प्रियां सैन ने मिस अर्थ इंडिया, मिताली कौर ने मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया और मिस ग्लोबल इंडिया का खिताब हासिल किया। वहीं अरुणा बेनीवाल, वैष्णवी शर्मा और तरुश्री राय जैसी प्रतिभागियों ने फेमिना मिस इंडिया तक का सफर तय किया। सोशल मीडिया और रियलिटी शो की दुनिया में भी आकांक्षा चौधरी ने अपनी अलग पहचान बनाई।
मिस राजस्थान 2026 की टॉप-28 फाइनलिस्ट्स
कार्यक्रम में जाह्नवी कुमावत, अनमोल शेखावत, निहारिका राठौड़, श्रुति नायक, वंशिका नूनिया, अनुष्का माथुर, आशा जांगिड़, निहारिका माथुर, श्रीजा गुप्ता, शगुन राठौड़, कुसुम सोनी, अक्षिता तंवर, श्रुति कुमारी, शुभांगी शर्मा, सुहानी जैन, आस्था भूटानी, प्रज्ञा चौधरी, लक्ष्यिता गोदारा, ज्योति चौधरी, खुशी धींनवा, दिव्यांशी जांगिड़, प्राची हिंदूजा, मेघना चौधरी, कृतिका डिडवानिया, नेहा हंसराजानी, पलक शर्मा, वर्षा शर्मा और आराध्या मदान को फाइनलिस्ट के रूप में सभी के सामने प्रस्तुत किया गया।
- जयपुर में आया सवा करोड़ का हाईटेक इलेक्ट्रिक ट्रक: डीजल ट्रकों को देगा टक्कर, आधा होगा रनिंग खर्च, एक बार चार्जिंग करने पर 200 KM दौड़ेगा
- दूदू थाने में नए थानाधिकारी ने संभाला कार्यभार: स्टाफ ने पूर्व थानाधिकारी मुकेश कुमार को दी विदाई
- राजस्थान में रसोई गैस सिलेंडर महंगा: 14 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 29 रुपए और 5 किलोग्राम पर 11.50 रुपए बढ़े
- जयपुर में 'भास्कर समाधान' से चमकी स्ट्रीट लाइटें: जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं 'स्टार ऑफिसर'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कानोता बांध छलका

जयपुर में बारिश से छलका कानोता बांध, राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

एक शहर, दो मिजाज: आधे जयपुर में 8 घंटे बारिश, आधा सूखा रहा, अब 3 दिन बारिश का यलो अलर्ट - Jaipur News


