होमक्राइमराजस्थान में आज तय होंगे शहरों के नए बॉस! 273 निकायों में मतदान
क्राइम

राजस्थान में आज तय होंगे शहरों के नए बॉस! 273 निकायों में मतदान

राजस्थान में आज तय होंगे शहरों के नए बॉस! 273 निकायों में मतदान आज अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर और पाली नगर निगम में मेयर का चुनाव हो रहा है। इसके अलावा 24 नगर परिषद और 244 नगर पालिकाओं में सभापति और चेयरमैन पद के लिए पा…

Hindustan के अनुसार21 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
राजस्थान में आज तय होंगे शहरों के नए बॉस! 273 निकायों में मतदान

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में आज तय होंगे शहरों के नए बॉस! 273 निकायों में मतदान

आज अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर और पाली नगर निगम में मेयर का चुनाव हो रहा है। इसके अलावा 24 नगर परिषद और 244 नगर पालिकाओं में सभापति और चेयरमैन पद के लिए पार्षद मतदान कर रहे हैं। चुनाव से पहले ज्यादातर जगहों पर राजनीतिक दलों ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी की थी।

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद आज सत्ता की तस्वीर साफ होने जा रही है। प्रदेश के 273 निकायों में मेयर, सभापति और चेयरमैन पद के लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इनमें 5 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 244 नगर पालिकाएं शामिल हैं। नवनिर्वाचित पार्षद अप्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के तहत अपने निकाय का मुखिया चुन रहे हैं। मतदान दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

5 नगर निगमों में मेयर के लिए मुकाबला

आज अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर और पाली नगर निगम में मेयर का चुनाव हो रहा है। इसके अलावा 24 नगर परिषद और 244 नगर पालिकाओं में सभापति और चेयरमैन पद के लिए पार्षद मतदान कर रहे हैं। चुनाव से पहले ज्यादातर जगहों पर राजनीतिक दलों ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी की थी। अब निगाहें निर्दलीय पार्षदों और संभावित क्रॉस वोटिंग पर टिकी हैं।

प्रदेश के कुल 309 निकायों में से कुछ निकायों में अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है। वहीं जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका में ईवीएम से जुड़ी तकनीकी वजहों के चलते मतदान 25 सितंबर को होगा।

तिजारा में वोटिंग से पहले हरियाणा बॉर्डर पर बवाल

सबसे ज्यादा सियासी हलचल तिजारा नगर परिषद के चेयरमैन चुनाव को लेकर देखने को मिल रही है। मतदान से ठीक पहले हरियाणा बॉर्डर पर कांग्रेस समर्थित पार्षदों को रोके जाने के आरोप लगे हैं। दावा है कि ये पार्षद हिमाचल प्रदेश से तिजारा में वोट डालने के लिए आ रहे थे।

तिजारा से पूर्व विधायक संदीप यादव और कुछ पार्षदों को हरियाणा पुलिस द्वारा बॉर्डर पर रोके जाने की खबर सामने आई है। संदीप यादव ने आरोप लगाया कि पार्षदों को जबरन रोका गया है, ताकि वे चुनाव में मतदान नहीं कर सकें। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।

पिंजौर थाने के बाहर धरने पर बैठे इमरान खान

मामला पंचकूला के पिंजौर थाने तक पहुंच गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक इमरान खान थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस समर्थित पार्षदों को हिरासत में लेकर रखा है, जिससे वे तिजारा चेयरमैन चुनाव में मतदान नहीं कर पाएं।

थाने के बाहर कांग्रेस समर्थकों की भीड़ जुटने से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि रोके गए पार्षद समय रहते तिजारा पहुंच पाते हैं या नहीं।

अजमेर में 41 का आंकड़ा, निर्दलीय तय करेंगे बाजी?

अजमेर नगर निगम चुनाव पर भी पूरे राजस्थान की नजर है। 80 वार्ड वाले अजमेर नगर निगम में मेयर बनने के लिए 41 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। कांग्रेस के पास 37, भाजपा के पास 32 और 11 निर्दलीय पार्षद हैं। यानी दोनों प्रमुख दलों में से किसी के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है।

कांग्रेस बहुमत से चार कदम दूर है। पार्टी ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी की थी और मतदान से पहले उन्हें सुरक्षित तरीके से अजमेर पहुंचाया गया। वहीं भाजपा की नजर 11 निर्दलीय पार्षदों पर है। ऐसे में अजमेर में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक हो सकती है।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के बीच पार्षदों की एंट्री

सुबह 10 बजे मतदान शुरू होने से पहले पार्षद मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। कई जगहों पर पार्षदों की कतारें नजर आईं। रिटर्निंग अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्दलीय प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में खाली बैलेट बॉक्स की सीलिंग प्रक्रिया पूरी कराई।

मतदान पूरी तरह गुप्त तरीके से कराया जा रहा है। दोपहर 2 बजे तक वोटिंग के बाद मतगणना शुरू होगी। इसके साथ ही राजस्थान के कई शहरों में मेयर, सभापति और चेयरमैन पद पर कौन काबिज होगा, इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी।

संगरिया में भी सुरक्षा बढ़ाई गई

संगरिया नगर परिषद में भी चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। निर्दलीय पार्षदों के जमावड़े और हालिया विवाद को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और आरएसी की कंपनियां तैनात की गई हैं। यहां विधायक पूनिया और पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।

25 सितंबर को जयपुर समेत इन निकायों में चुनाव

आज भले ही 273 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है, लेकिन जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत नगर पालिका के चुनाव 25 सितंबर को होंगे। ईवीएम से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के चलते इन निकायों का मतदान आगे बढ़ाया गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें