होमशिक्षा-करियरराजस्थान- 273 निकायों में मेयर,सभापति और अध्यक्ष का चुनाव आज: बाड़ेबंदी से वोट करने आएंगे पार्षद; बीजेपी का आरोप-कांग्रेस ने पार्टी पार्षद को 51 लाख का दिया ऑफर - Jaipur News
शिक्षा-करियर

राजस्थान- 273 निकायों में मेयर,सभापति और अध्यक्ष का चुनाव आज: बाड़ेबंदी से वोट करने आएंगे पार्षद; बीजेपी का आरोप-कांग्रेस ने पार्टी पार्षद को 51 लाख का दिया ऑफर - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Urban Body Election Results | Councilor Voting & Cross Voting Fear LIVEराजस्थान- 273 निकायों में मेयर,सभापति और अध्यक्ष का चुनाव आज:बाड़ेबंदी से वोट करने आएंगे पार्षद; बीजेपी क…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
राजस्थान- 273 निकायों में मेयर,सभापति और अध्यक्ष का चुनाव आज:  बाड़ेबंदी से वोट करने आएंगे पार्षद; बीजेपी का आरोप-कांग्रेस ने पार्टी पार्षद को 51 लाख का दिया ऑफर - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Urban Body Election Results | Councilor Voting & Cross Voting Fear

LIVEराजस्थान- 273 निकायों में मेयर,सभापति और अध्यक्ष का चुनाव आज:बाड़ेबंदी से वोट करने आएंगे पार्षद; बीजेपी का आरोप-कांग्रेस ने पार्टी पार्षद को 51 लाख का दिया ऑफर

- कॉपी लिंक

राजस्थान के 273 शहरी निकायों में आज मेयर और अध्यक्ष के चुनाव के बाद नतीजे आएंगे। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निकाय स्तर पर वोटिंग होगी। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। करीब 3 बजे के आसपास नतीजे घोषित होने की संभावना है।

राजस्थान के 309 शहरी निकायों में से 32 में निर्विरोध चुनाव हुए हैं। भरतपुर, भीलवाड़ा नगर निगम के मेयर, 6 नगर परिषद सभापति और 24 नगपालिका अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

वहीं, 4 जगह 25 सितंबर को चुनाव होंगे, इसलिए आज 273 निकाय प्रमुखों के ही चुनाव हैं।

इधर, अजमेर की केकड़ी नगर पालिका में चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल मित्तल और भाजपा पार्षद राजेंद्र चौधरी का एक वीडियो सामने आया है।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद को कॉल कर मोटी रकम के बदले कांग्रेस के पक्ष में वोट देने का लालच दिया। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मित्तल ने भाजपा पार्षद राजेंद्र चौधरी को 51 लाख रुपए में सौदा फाइनल करने के लिए कहा।

वोट करने बाड़ेबंदी से आएंगे पार्षद

मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव में वोटिंग से पहले पार्षदों की अलग-अलग जगहों पर बाड़ेबंदी की है। पार्षद वोट करने बाड़ेबंदी से लाए जाएंगे और वापस चले जाएंगे। अगले दिन डिप्टी मेयर और उपाध्यक्षों की वोटिंग के बाद ही कांग्रेस, बीजेपी बाड़ेबंदी खत्म करेंगे।

कई जगह उलटफेर की संभावना

निकाय प्रमुखों के चुनावों में पार्षदों को कांग्रेस और बीजेपी ने बाड़ेबंदी में रखा है। इसके बावजूद क्रॉस वोटिंग का खतरा बरकरार है। क्रॉस वोटिंग और भितरघात का खतरा कई जगह बरकरार है।

अब तक 29 निकायों में बीजेपी के निर्विरोध निकाय प्रमुख बने हैं जबकि कांग्रेस दो और एक जगह निर्दलीय है। अब निकाय प्रमुखों के चुनाव में कई जगह चौंकाने वाले नतीजे आने की संभाावना है।

305 शहरी निकायों में उपाध्यक्ष, उपभापति और डिप्टी मेयर के चुनाव कल

प्रदेश के 305 शहरी निकायों में उपाध्यक्षों के चुनाव मंगलवार को होंगे। 7 नगर निगमों में डिप्टी मेयर, 47 नगर परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में उपाध्यक्षों के चुनाव होंगे।

21 सितंबर को सभी निकायों में पार्षदों की बैठक होगी, इस बैठक के दौरान ही वोटिंग होगी। सुबह 10 से दोपहर बाद 2:30 बजे वोटिंग का समय रहेगा, इसके तत्काल बाद वोटों की गिनती करके नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इन निगमों में मेयर चुने जाएंगे

भरतपुर-भीलवाड़ा में निर्विरोध मेयर…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें