होमशिक्षा-करियरशहरी सरकार का चुनाव: पांच नगर निगम सहित 273 निकायों के मुखिया का चुनाव कल, 32 निकायों में निर्विरोध चुने गए
शिक्षा-करियर

शहरी सरकार का चुनाव: पांच नगर निगम सहित 273 निकायों के मुखिया का चुनाव कल, 32 निकायों में निर्विरोध चुने गए

शहरी सरकार का चुनाव: पांच नगर निगम सहित 273 निकायों के मुखिया का चुनाव कल, 32 निकायों में निर्विरोध चुने गए राजस्थान के दस नगर निगमों में से भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा के मेयर निर्विरोध चुने गए हैं. Published : Septemb…

ETV Bharat के अनुसार20 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
शहरी सरकार का चुनाव: पांच नगर निगम सहित 273 निकायों के मुखिया का चुनाव कल, 32 निकायों में निर्विरोध चुने गए

सौजन्य से:- ETV Bharat

शहरी सरकार का चुनाव: पांच नगर निगम सहित 273 निकायों के मुखिया का चुनाव कल, 32 निकायों में निर्विरोध चुने गए

राजस्थान के दस नगर निगमों में से भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा के मेयर निर्विरोध चुने गए हैं.

Published : September 20, 2026 at 2:57 PM IST

जयपुर : राजस्थान में शहरों की सरकार चुनने के लिए सोमवार को होने वाले मतदान का काउंटडाउन शुरू हो गया है. पांच नगर निगम सहित 273 नगरीय निकायों का मुखिया चुनने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं, दोपहर बाद यह साफ हो जाएगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधा है. हालांकि, इन निकायों में जीत-हार को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने पार्षदों को कड़ी बाड़ाबंदी में रखा है.

राजस्थान में 305 नगर निकायों में 9 और 11 सितंबर को दो चरण में चुनाव हुए थे. जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका के कुछ बूथ पर दोबारा मतदान होने के कारण इनके मेयर और चेयरमैन के चुनाव 25 सितंबर को होंगे, जबकि 32 निकायों में अध्यक्ष (मेयर, सभापति या चेयरमैन) के चुनाव निर्विरोध हो गए हैं. ऐसे में अब बाकी बचे 273 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान और मतगणना 21 सितंबर को होगी.

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा के मेयर निर्विरोध जीत चुके हैं. इस प्रकार उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगम में मेयर, 41 नगर परिषद में सभापति और 262 नगर पालिकाओं में चेयरमैन पद के चुनाव सोमवार 21 सितंबर को होने जा रहे हैं. मतदान के बाद नतीजों का ऐलान होगा.

पांच निगम में भाजपा का बोर्ड तय : राजस्थान के दस नगर निगमों की बात करें तो भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा के मेयर निर्विरोध चुने गए हैं. वहीं, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अलवर में बहुमत के लिहाज से भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है. दूसरी तरफ अजमेर, बीकानेर और पाली में बहुमत के आंकड़े के लिहाज से भले ही कांग्रेस का बोर्ड बनता दिख रहा है, लेकिन इन तीनों नगर निगमों में उलटफेर की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगम में मेयर का चुनाव सोमवार को होगा, जबकि जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर का चुनाव 25 सितंबर को होगा.

पढ़ें. भरतपुर में उपमहापौर की कुर्सी पर सियासी घमासान, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा का 51 पार्षदों का दावा

28 भाजपा, दो कांग्रेस और दो निर्दलीय निर्विरोध जीते : राज्य निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिन 32 निकायों में निर्विरोध चयन हुआ है, उनमें 28 में भाजपा और दो में कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं. वहीं, दो में भाजपा समर्थित निर्दलीय अध्यक्ष बने हैं. निकायों के चुनाव में बड़ी संख्या में निर्दलीय पार्षद जीतकर आए हैं. इनमें से कई निर्दलीयों और पार्टियों से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पार्षदों को मनाया जा चुका है. प्रदेश में 201 नगरीय निकाय ऐसे हैं, जहां निकाय अध्यक्ष के पद के लिए सीधा मुकाबला है. ऐसी 172 नगर पालिकाएं, 24 नगर परिषद और पांच नगर निगम हैं, जहां सीधा मुकाबला होगा. हालांकि, बाकि जगहों पर निर्दलीय या तीसरी पार्टी ने पेंच फंसा रखा है.

भीलवाड़ा-भरतपुर में निर्विरोध मेयर, दोनों महिलाएं : प्रदेश के दस में से दो नगर निगम ऐसे हैं, जहां भाजपा अपने मेयर निर्विरोध बनवाने में सफल रही है. खास बात यह है कि निर्विरोध चुनी गई दोनों मेयर महिला हैं. भीलवाड़ा और भरतपुर नगर निगम में मेयर का चुनाव निर्विरोध हुआ है. भरतपुर में 38 निर्दलीय पार्षद होने के बावजूद भाजपा ने अनुराधा को निर्विरोध मेयर बनवाया है, जबकि भीलवाड़ा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण जसवंत कंवर निर्विरोध मेयर चुनी गई हैं. वहीं, छह नगर परिषद और 24 नगर पालिकाओं में सभापति व चेयरमैन निर्विरोध चुने गए हैं.

इन नगर निगमों में कल होगा फैसला :

- उदयपुर नगर निगम में 80 वार्ड में से भाजपा के 53, कांग्रेस के 23 और अन्य चार पार्षद.

- भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है और पारस सिंघवी मेयर प्रत्याशी. कांग्रेस ने डॉ. पूनम कंवर को उतारा.

- बीकानेर के 80 वार्डों में भाजपा के 27, कांग्रेस के 42 और अन्य के 11 पार्षद हैं.

- बीकानेर में भाजपा ने सुरेंद्र सिंह और कांग्रेस ने अनिल कल्ला को मैदान में उतारा.

- अलवर के 65 वार्ड में से भाजपा के 28, कांग्रेस के 23 और 14 निर्दलीय पार्षद हैं.

- भाजपा ने सुमनलता अग्रवाल को और कांग्रेस ने कमलेश शर्मा को मैदान में उतरा.

- पाली के 65 वार्ड में भाजपा के 21, कांग्रेस के 29 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं.

- भाजपा ने नमिता बुबकिया और कांग्रेस ने सुमित्रा जैन को मेयर की दौड़ में उतारा है.

- अजमेर के 80 वार्ड में से भाजपा के 32 और कांग्रेस के 37 पार्षद हैं. वहीं, 11 निर्दलीय हैं.

- भाजपा ने अनामिका शर्मा को और कांग्रेस ने किरण गढ़वाल को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है.

तीन नगर निगम का फैसला 25 को :

- जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम व सुकेत नगर पालिका के कुछ वार्डों में दोबारा मतदान हुआ.

- इन चारों जगह सभापति और चेयरमैन के पद के लिए मतदान 25 सितंबर को होगा.

- जयपुर के 150 वार्ड में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं.

- भाजपा ने सुनील कोठारी को और कांग्रेस ने सुनीता मावर को मेयर प्रत्याशी बनाया है.

- जोधपुर के 100 वार्ड में से भाजपा के 45, कांग्रेस के 44 और दस निर्दलीय पार्षद हैं.

- भाजपा ने प्रसन्न चंद मेहता को और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है.

- कोटा में 100 वार्ड हैं, जिनमें भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और चार निर्दलीय पार्षद हैं.

- भाजपा की ओर से अनुसुइया गोस्वामी और कांग्रेस की ओर से सुनीता सुमन मेयर पद की दौड़ में हैं.

छह नगर परिषद में भाजपा के निर्विरोध सभापति बने :

- भिवाड़ी नगर परिषद में भाजपा की डॉ. गुंजन खटाना निर्विरोध सभापति चुनी गई हैं.

- डीग नगर परिषद में भाजपा के अर्पित गुप्ता निर्विरोध सभापति बने हैं.

- पुष्कर नगर परिषद में भाजपा के राजेंद्र बाकोलिया सभापति के पद पर निर्विरोध चुने गए.

- निंबाहेड़ा नगर परिषद के सभापति के पद पर शिल्पा भूतड़ा निर्विरोध सभापति बनी.

- हिंडौन नगर परिषद में सभापति के पद पर विजय कुमारी चतुर्वेदी निर्विरोध सभापति बनी हैं.

- धौलपुर में भाजपा के गिरीश गर्ग सभापति के पद पर निर्विरोध चुने गए हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें