होमशिक्षा-करियरराजस्थान- 27 जिलों में अलर्ट, 3 में भारी-बारिश की चेतावनी: झालावाड़-करौली में आज स्कूल बंद, जयपुर में रातभर बरसात; सितंबर में भी पारा 40 के ऊपर - Rajasthan News
शिक्षा-करियर

राजस्थान- 27 जिलों में अलर्ट, 3 में भारी-बारिश की चेतावनी: झालावाड़-करौली में आज स्कूल बंद, जयपुर में रातभर बरसात; सितंबर में भी पारा 40 के ऊपर - Rajasthan News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Sawai Madhopur Khandar Heavy Rain | Rajasthan Weather Alert & News LIVEराजस्थान- 27 जिलों में अलर्ट, 3 में भारी-बारिश की चेतावनी:झालावाड़-करौली में आज स्कूल बंद, जयपुर में रातभर बरसात;…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 सितंबर 2026 को 01:33 am बजे
राजस्थान- 27 जिलों में अलर्ट, 3 में भारी-बारिश की चेतावनी:  झालावाड़-करौली में आज स्कूल बंद, जयपुर में रातभर बरसात; सितंबर में भी पारा 40 के ऊपर - Rajasthan News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Sawai Madhopur Khandar Heavy Rain | Rajasthan Weather Alert & News

LIVEराजस्थान- 27 जिलों में अलर्ट, 3 में भारी-बारिश की चेतावनी:झालावाड़-करौली में आज स्कूल बंद, जयपुर में रातभर बरसात; सितंबर में भी पारा 40 के ऊपर

- कॉपी लिंक

राजस्थान के 3 जिलों धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 24 जिलों में यलो अलर्ट है।

जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। रातभर हुई बारिश के कारण राजधानी के तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट आई है।

झालावाड़ जिले में भी लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को कालीसिंध और छापी डैम के गेट भी खोल गए। शनिवार (5 सितंबर) को भी तेज बारिश की चेतावनी के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

करौली में भी अलर्ट के कारण आज स्कूल बंद हैं। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के एरिया में बारिश हो रही है।

लगातार बरसात के कारण पूर्वी राजस्थान के जिलों में तापमान गिर गया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगागनर में 40.2 डिग्री रहा।

राजस्थान में बारिश की PHOTOS

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

12 घंटे से रुक-रुककर बारिश: राजस्थान में फिर से एक्टिव हुआ मानसून जयपुर पर मेहरबान है। शुक्रवार शाम से राजधानी व आसपास के इलाकों में लगातार हल्की बरसात हो रही है। जयपुर के ग्रामीण इलाकों में एक इंच तक बरसात रिकॉर्ड हुई है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब आ गया है।

खंडार में सबसे ज्यादा बारिश: सवाई माधोपुर के खंडार में 24 घंटे (3 सितंबर शाम 6 बजे से 4 सितंबर शाम 6 बजे तक) के दौरान 175 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं बारां, कोटा, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, टोंक के एरिया में भी कई स्थानों पर 1 से 3 इंच तक बरसात दर्ज हुई। चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां के एरिया में भी नदियों, झरनों में पानी की आवक बढ़ गई है।

आज भी पूर्वी राजस्थान एक्टिव रहेगा मानसून: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम राजस्थान के पूर्वी सीमा पर एक्टिव है। मानसून ट्रफ वर्तमान में श्रीगंगानगर, नारनोल से निकल कर लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, डालटनगंज होकर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसके कारण राजस्थान में 5 और 6 सितंबर को भी मानसून एक्टिव रहने की संभावना है।

राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल

जयपुर: राजधानी में शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का दौर आज भी जारी है। शुक्रवार दोपहर बाद राजधानी के कई इलाकों में जोरदार बरसात हुई। जयपुर एयरपोर्ट पर 12.3 मिमी और कलेक्ट्रेट पर 9 मिमी बरसात दर्ज हुई। बारिश के चलते जयपुर में अधिकतम तापमान 7 डिग्री गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा: शहर में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान 25.8°C और न्यूनतम तापमान 23.8°C दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक 3.8 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में कुल 20.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम में ठंडक बढ़ी है।

अजमेर: शहर में कई दिनों से मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। सितंबर के 4 दिन बीतने के बावजूद अब तक बारिश नहीं हुई है। शहर में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकली। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीकर: शहर में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे। शाम को हवा चलने से आसमान साफ हो गया। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में दिनभर बादलों की वजह से धूप से राहत मिली। हालांकि उमस का असर बना रहा। वहीं सीकर में फिलहाल बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

जोधपुर: शहर में सितंबर की शुरुआत में गर्मी का असर बना हुआ है। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बारिश नहीं होने की संभावना जताई है।

उदयपुर: लेकसिटी में शुक्रवार को दिनभर मौसम सामान्य रहा। शहर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। इससे पहले सुबह के समय आसमान में बादल छाए और कुछ समय के लिए ठंडी हवा चली। इसके बाद दिनभर धूप निकली रही।

अलवर: शहर में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। देर शाम शहर में बूंदाबांदी हुई। साथ ही तापमान में भी कुछ गिरावट महसूस की गई और मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी अलवर में बारिश की संभावना जताई है।

Topics:

- कान्हा के जन्म पर श्रीनाथजी मंदिर में 21-तोपों की सलामी: गोविंददेवजी में पंचामृत से अभिषेक, आतिशबाजी हुई; सांवलियाजी में 1100 ड्रोन से दिखाई कृष्ण लीला

- कांग्रेस का वादा- 500 रुपए में जमीन के पट्टे देंगे: डोटासरा बोले- हर घर से फ्री कचरा उठाएंगे; हर साल सफाईकर्मियों की भर्ती होगी

- खाटूश्यामजी में रुपए लेकर VIP-दर्शन कराने वाली गैंग का खुलासा: जब्त 3 मोबाइल में मिले पैसा लेने के सबूत; प्राइवेट गार्ड की भी मिलीभगत

- जयपुर मेयर के दावेदार प्रत्याशी कांटे की टक्कर में फंसे: बागियों ने जातीय समीकरण बिगाड़ा, 5 फैक्टर तय करेंगे जीत-हार, पढ़ें-हॉट सीट पर कैसा है मुकाबला

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें