राजस्थान: जयपुर समेत कई जगह बारिश, 26 अगस्त तक का आया अपडेट
राजस्थान: जयपुर समेत कई जगह बारिश, 26 अगस्त तक का आया अपडेट राजस्थान के जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और खेरथल-तिजारा जिलों में सोमवार (24 अगस्त) को अच्छी-खासी बारिश हुई. इस दौरान कई जगहों पर ट्र…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान: जयपुर समेत कई जगह बारिश, 26 अगस्त तक का आया अपडेट
राजस्थान के जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और खेरथल-तिजारा जिलों में सोमवार (24 अगस्त) को अच्छी-खासी बारिश हुई. इस दौरान कई जगहों पर ट्रैफिक जाम और जलभराव की स्थिति बन गई.
जयपुर और पूर्वी राजस्थान के अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. इन इलाकों में सोमवार (24 अगस्त) को भारी बारिश हुई. 24 से 26 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर डिवीजनों के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई. इसके साथ ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा हुई. नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में आने वाले अलवर जिले के खेरथल-तिजारा में झमाझम बारिश हुई और कई इलाके पानी से भर गए.
राजस्थान के किन-किन जिलों में हुई बारिश?
भारी बारिश की वजह से किशनगढ़बास कस्बे के बाजार, सड़कें, रिहायशी इलाके और निचले इलाके भी जलमग्न हो गए. जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और खेरथल-तिजारा जिलों में बारिश हुई. जयपुर में मोती डूंगरी रोड पूरी तरह पानी में डूबी हुई थी, जहां से कारें और दोपहिया वाहन गुजरते हुए देखे गए.
बारिश की गतिविधियां बढ़ने के पीछे क्या वजह?
इससे पहले दिन में मौसम विभाग (IMD) ने कहा था कि राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, खासकर पूर्वी क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में बना कम दबाव का क्षेत्र अभी उत्तरी ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है. एक मॉनसून ट्रफ अमृतसर, निजामाबाद और कम दबाव वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही है. इसके असर से 24 से 26 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर डिवीजनों के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है
उदयपुर और अजमेर डिवीजनों में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने उदयपुर और अजमेर डिवीजनों के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. अगले हफ्ते पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर डिवीजनों के ज्यादातर हिस्सों में भी मॉनसून की कमजोर स्थिति बने रहने की आशंका जताई गई है.
पश्चिमी राजस्थान में कितना रहेगा अधिकतम तापमान?
मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सोमवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा.
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ जयपुर, भोले की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में कल हल्की बारिश के आसार: अब तक सामान्य से 31% कम बरसात, जानिए बांधों की स्थिति - Kota News

मूंग के दाने जितने छोटे लड्डू गोपाल! उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई अद्भुत सूक्ष्म कलाकृति

जयपुर: दरगाह विवाद में हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, जिला अदालत की सुनवाई जारी रखने की मांग


