बीकानेर से बांद्रा के बीच जयपुर व कोटा होकर चल रही स्पेशल ट्रेन रेगुलर, 26 अगस्त से चलेगी वीकली एक्सप्रेस, कम हो जाएगा किराया
बीकानेर से बांद्रा के बीच जयपुर व कोटा होकर चल रही स्पेशल ट्रेन रेगुलर, 26 अगस्त से चलेगी वीकली एक्सप्रेस, कम हो जाएगा किराया यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पूरे साल चलेगी. इसे रेगुलर नंबर भी अलॉट कर दिया गया है. Published :…

सौजन्य से:- ETV Bharat
बीकानेर से बांद्रा के बीच जयपुर व कोटा होकर चल रही स्पेशल ट्रेन रेगुलर, 26 अगस्त से चलेगी वीकली एक्सप्रेस, कम हो जाएगा किराया
यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पूरे साल चलेगी. इसे रेगुलर नंबर भी अलॉट कर दिया गया है.
Published : August 19, 2026 at 10:08 AM IST
कोटा : रेलवे यात्रियों के डिमांड के आधार पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन त्योहारों के अवसर पर किया जाता है. ऐसी कई ट्रेनें हैं, जिन्हें त्योहारों के बाद भी यात्री भार मिलता है और उन्हें लंबे समय तक चलाया जाता है. इस तरह की ट्रेनों को रेलवे रेगुलर भी कर रहा है. इसी क्रम में बीकानेर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच जयपुर व कोटा होकर चल रही वीकली स्पेशल ट्रेन को भी अब रेगुलराइज किया जा रहा है. इस ट्रेन को 26 अगस्त से बीकानेर की तरफ और 27 अगस्त को बांद्रा की तरफ से वीकली एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा. इसके बाद यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पूरे साल चलेगी. इसे रेगुलर नंबर भी अलॉट कर दिया गया है. दूसरी तरफ वीकली स्पेशल ट्रेन का जहां किराया ज्यादा था, अब रेगुलर ट्रेन में यह किराया कम हो जाएगा.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04711 को नया नंबर 14711 देते हुए बीकानेर बांद्रा टर्मिनस वीकली एक्सप्रेस के रूप में रेगुलेट किया गया है. यह 26 अगस्त से संचालित होगी. वापसी में आने वाली ट्रेन नंबर 04712 को रेगुलराइज करते हुए 14712 बांद्रा टर्मिनल बीकानेर स्पेशल किया गया है, यह ट्रेन 27 अगस्त से बांद्रा से चलेगी. बीकानेर बांद्रा टर्मिनस ट्रेन बीकानेर से बुधवार 1:30 पर रवाना होगी. रात 7:35 पर जयपुर और देर रात 11:35 पर कोटा पहुंचेगी. गुरुवार दोपहर 3:50 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. वापसी में बांद्रा बीकानेर ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से गुरुवार रात 7:25 पर रवाना होगी, शुक्रवार सुबह 9:30 पर कोटा और दोपहर 2:50 पर जयपुर पहुंचेगी, जिसके बाद रात 11:55 पर बीकानेर पहुंचेगी.
पढे़ं. Raksha Bandhan Special Train: कोटा से दिल्ली, जबलपुर और मथुरा के लिए चलेंगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनें
26 स्टेशनों को करेगी कनेक्ट : ट्रेन आते और जाते समय श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोदरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी व बोरीवली स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी. इस तरह से शुरुआती और अंतिम स्टेशन को मिलाकर यह ट्रेन 26 स्टेशनों को कनेक्ट कर रही है. इस ट्रेन में 20 कोच हैं, जिनमें सेकंड एसी 1, थर्ड एसी 2, स्लीपर 11, जनरल 4 और गार्ड व एसएलआर 2 कोच हैं.
किराए में भी होगी 100 से 300 तक की कमी : स्पेशल ट्रेन में सामान्य तौर पर रेगुलर ट्रेनों से ज्यादा किराया रहता है. वहीं, ट्रेन के रेगुलर हो जाने पर किराए में कमी आएगी. हालांकि, अभी आईआरसीटीसी की वेबसाइट और पीआरएस काउंटर पर बुकिंग हो रही है, लेकिन स्पेशल ट्रेन के रूप में ही की जा रही है. ट्रेन से बीकानेर से कोटा का किराया 470, थर्ड एसी का 1255 और सेकंड एसी का 1775 है. कोटा से मुंबई का किराया स्लीपर का 615 थर्ड एसी का 1625 और सेकंड एसी का 2205 रुपए है, जबकि ट्रेन के रेगुलर हो जाने पर किराया कम होगा. इसमें 100 से लेकर 300 रुपए तक की कमी अलग-अलग क्लास के टिकट में आ जाएगी. ट्रेन वीकली स्पेशल के रूप में बीकानेर से बांद्रा के बीच की 1521 किलोमीटर की दूरी 26 घंटे 20 मिनट में तय कर रही है, जबकि वापसी में यह ट्रेन इस दूरी को 29 घंटे 35 मिनट में तय कर रही है. हालांकि, बीकानेर से चलने वाली ट्रेन के जयपुर और कोटा पहुंचने के समय में बदलाव हो रहा है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट: अब तक सामान्य से 17.2% ज्यादा बरसात दर्ज, बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई - Ajmer News

उदयपुर से रोज चले हरिद्वार ट्रेन, मुंबई से हो सीधी कनेक्टिविटी - Udaipur News

उदयपुर में अब तक 21 प्रतिशत कम बारिश: तापमान 29.9 डिग्री दर्ज, 20 अगस्त से बरसात की संभावना - Udaipur News


