होम›राजनीति›26 से 12 अक्टूबर तक जोधपुर में होगा 'तरंग शक्ति 2026', वायु योद्धाओं का पहुंचना शुरू
राजनीति

26 से 12 अक्टूबर तक जोधपुर में होगा 'तरंग शक्ति 2026', वायु योद्धाओं का पहुंचना शुरू

26 से 12 अक्टूबर तक जोधपुर में होगा 'तरंग शक्ति 2026', वायु योद्धाओं का पहुंचना शुरू शुक्रवार को फ्रांस एयरफोर्स के जहाज जोधपुर पहुंच गए. Published : September 25, 2026 at 9:01 PM IST जोधपुर: दो साल के अंतराल के बाद एक फ…

ETV Bharat के अनुसार25 सितंबर 2026 को 04:06 pm बजे
26 से 12 अक्टूबर तक जोधपुर में होगा 'तरंग शक्ति 2026', वायु योद्धाओं का पहुंचना शुरू

सौजन्य से:- ETV Bharat

26 से 12 अक्टूबर तक जोधपुर में होगा 'तरंग शक्ति 2026', वायु योद्धाओं का पहुंचना शुरू

शुक्रवार को फ्रांस एयरफोर्स के जहाज जोधपुर पहुंच गए.

Published : September 25, 2026 at 9:01 PM IST

जोधपुर: दो साल के अंतराल के बाद एक फिर राजस्थान के थार के आसमां पर दुनिया की नजरें होंगी. क्योंकि भारतीय वायु सेना के बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास 'तरंग शक्ति' का दूसरा संस्करण 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर वायुसेना स्टेशन एवं आसपास के एयरबेस पर आयोजित होगा. इस अभ्यास में सात देशों की वायुसेना अपने साजो–सामान के साथ उतरेगी. जबकि 32 देश बतौर ऑब्जर्वर शामिल होंगे.

अपने जहाज व अन्य सामान के साथ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका, ग्रीस, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका जैसे मित्र देश हवाई संसाधनों के साथ भाग लेंगे, जबकि 32 देश पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे. खास बात यह है कि 2024 में जब इस युद्धाभ्यास को दो चरणों में आयोजित किया गया था. तब पहला चरण तमिलनाडु के सुलुर में हुआ था, दूसरा जोधपुर में. इस बार वायुसेना ने पूरा अभ्यास जोधपुर में ही करने का निर्णय लिया है. ऐसे में जोधपुर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान के आसमां में इसकी हलचल रहेगी, जिस पर दुनिया की नजर रहेगी. शुक्रवार को फ्रांस एयरफोर्स के जहाज जोधपुर पहुंच गए.

#WATCH | Jodhpur, Rajasthan: The French Air and Space Force arrives at AFS Jodhpur to participate in India’s multinational air exercise, Tarang Shakti 2026. https://t.co/R5T2rXrcI5

— ANI (@ANI) September 25, 2026

वायु सेनाओं को एक साथ ट्रेनिंग का मौका: यह अभ्यास कई देशों की वायु सेनाओं को असल ऑपरेशन जैसे हालात में एक साथ ट्रेनिंग करने का मौका देगा. इससे सहयोगी देशों के बीच बातचीत, तालमेल और मिशन की प्लानिंग को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. 'तरंग शक्ति' भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय एयर कॉम्बैट एक्सरसाइज है. इसका पहला संस्करण वर्ष 2024 में आयोजित हुआ था.

सामरिक समन्वय: 2026 का दूसरा संस्करण पहले से बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है. इसका प्रमुख उद्देश्य केवल अलग-अलग देशों के लड़ाकू विमानों को एक साथ उड़ाना नहीं, बल्कि अलग-अलग वायु सेनाओं के बीच ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी, कम्युनिकेशन, मिशन प्लानिंग और सामरिक तालमेल को परखना है. भारत स्वदेशी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और एयरोस्पेस डेवलपमेंट पर ध्यान दे रहा है. घरेलू डिफेंस प्रोडक्शन, एक्सपोर्ट और मिलिट्री टेक्नोलॉजी में हालिया बढ़ोतरी ने एक उभरते हुए एयरोस्पेस और डिफेंस हब के तौर पर भारत की स्थिति को मजबूत किया है.

Exercise Tarang Shakti 2026 USAF 🇺🇸 F35s have entered Indian Airspace with KC135 Tankers. Rafales of French 🇫🇷 Airforce along with MRTT and A400M also arriving shortly in Jodhpur. https://t.co/jajWySG0hi

— ConflictUpdater (@ConflictUpdatee) September 25, 2026

भारत का बढ़ता एयरोस्पेस इकोसिस्टम: जटिल मल्टीनेशनल अभ्यास पायलटों, प्लानर्स और सपोर्ट क्रू को आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद करते हैं. एडवांस्ड एयरक्राफ्ट और विदेशी वायु सेनाओं के साथ ट्रेनिंग करने से ऑपरेशनल जानकारी और तैयारी बेहतर होती है. हाल के वर्षों में भारत के एयरोस्पेस सेक्टर ने काफी तरक्की की है. तेजस, HTT-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और ध्रुव-NG हेलीकॉप्टर जैसे स्वदेशी प्लेटफॉर्म देश की बढ़ती डिज़ाइन और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को दिखाते हैं. ऐसे आयोजनों से इनका प्रदर्शन भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता दर्शााता है.

#ExTarangShakti26 Two Days to Go The skies are set. The countdown continues. #TarangShakti26 @DefenceMinIndia @SpokespersonMoD @HQ_IDS_India @adgpi @indiannavy @CareerinIAF @air_veterans https://t.co/T9nuY07lbs

— Indian Air Force (@IAF_MCC) September 24, 2026

कूटनीतिक संदेश भी: यह केवल एक सैन्य अभ्यास नहीं है, बल्कि मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक (Geopolitical) हालातों के बीच भारत की मजबूत और विश्वसनीय रक्षा साझेदारी का एक बड़ा कूटनीतिक संदेश है. पाकिस्तान की सीमा पर होने वाला यह अभ्यास कई मायनों में महत्वपूर्ण है. इस अभ्यास के लिए जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और जोधपुर के ऊपर 40,000 फीट तक का आसमान आरक्षित किया गया है. पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में लाइव और सिमुलेटेड बमबारी ड्रिल भी की जाएगी. आवश्यकता पड़ने पर नॉटम भी जारी होंगे.

जोधपुर का चयन महत्वपूर्ण: पश्चिमी राजस्थान में स्थित जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर बेस में शामिल है. यहां से रेगिस्तानी और पश्चिमी क्षेत्र के एयरस्पेस में बड़े पैमाने पर हवाई अभ्यास संचालित होते रहे हैं. तरंग शक्ति के पहले संस्करण में भी जोधपुर दूसरे चरण का महत्वपूर्ण केंद्र रहा था. इस बार प्रमुख आयोजन स्थल के रूप में सामने आया है. 2024 के तरंग शक्ति के दौरान जोधपुर में डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया गया था. हालांकि इस बार अभी घोषणा नहीं हुई है. हालांकि माना जा रहा है कि रक्षा क्षेत्र में भारत में हो रहे निर्माण प्रदर्शित हो सकते हैं.

इन देशों के विमान होंगे शामिल:

- भारत: राफेल, मिराज-2000, जगुआर, तेजस, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई

- फ्रांस: 7 राफेल फाइटर जेट, 3 A400M हेवी-लिफ्ट ट्रांसपोर्ट विमान और 2 मल्टी-रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (MRTT) रिफ्यूलर.

- संयुक्त अरब अमीरात (UAE): 6 F-16 फाइटर जेट और 1 ग्लोबल 6000 अर्ली वार्निंग और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर विमान.

- जर्मनी: दो A400M ट्रांसपोर्ट विमान.

- ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश: एक-एक C-130 हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट विमान.

- श्रीलंका: एक किंग एयर 350 ट्विन-टर्बोप्रॉप विमान.

- अमेरिका: स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ-35 एवं अन्य.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

जयपुर जयपुर के दादिया में निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन, CM भजनलाल शर्मा बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देशभर में सेवा संकल्प के कार्य हो रहे
राजनीति

जयपुर जयपुर के दादिया में निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन, CM भजनलाल शर्मा बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देशभर में सेवा संकल्प के कार्य हो रहे

2.4K views · 13 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.

#BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi
राजनीति

2.4K views · 13 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. #BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi

आज मिलेगा जयपुर को नया महापौर, जोड़-तोड़ और दावों के बीच पार्षद करेंगे फैसला, कोटा में बहुमत, जोधपुर में टक्कर
राजनीति

आज मिलेगा जयपुर को नया महापौर, जोड़-तोड़ और दावों के बीच पार्षद करेंगे फैसला, कोटा में बहुमत, जोधपुर में टक्कर

2.3K views · 12 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.

#BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi
राजनीति

2.3K views · 12 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. #BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi